शैफाली के निधन पर बड़ा खुलासा, पराग ने खोला राज़! किसने रची अंत की दास्तान?

षड्यंत्र ने ली शेफाली जरीवाला की जान। पति पराग त्यागी ने खोले सारे काले चिट्ठे। पूजा टच जादू जैसे शब्दों का किया इस्तेमाल। शेफाली के दोस्त के साथ-साथ परिवार के उड़ गए होश। किसने रची शेफाली के अंत की दास्तान? कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से उनके दोस्त और परिवार वाले अभी भी सदमे में।

42 साल की एक्ट्रेस की मौत की खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका लगा था। उनके पति पराग त्यागी आज तक उनकी मौत के दर्द से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी पत्नी की याद में अपना जीवन समर्पित करने वाले पराग ने हाल ही में शेफाली जरीवाला की निधन को लेकर एक चौंका देने वाला दावा किया है। दरअसल पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट के दौरान पराग ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पर जादू किया गया था और कहा कि वह यह दावा पूरी सच्चाई के साथ कर रहे हैं। उन्हें शक नहीं है बल्कि यकीन है।

जी हां, पराग ने पब्लिक प्लेटफार्म पर सबके सामने इस बात का खुलासा किया है। काला जादू के दावे के बारे में बोलते हुए पराग ने कहा, यार पता है बहुत सारे लोग इन चीजों को नहीं मानते लेकिन मैं बहुत मानता हूं। जहां पर भगवान है वहां शैतान भी है और पता है लोग अपने दुख से दुखी नहीं है। दूसरे के सुख से दुखी हैं। मुझे लगता नहीं मुझे पता है किसने किया है। मैं यह बोल नहीं सकता।

लेकिन किसी ने तो किया है और मुझे महसूस हो रहा है कि कुछ तो गड़बड़ है। एक बार नहीं दो बार ऐसा महसूस हुआ है और एक बार तो निकल गए। लेकिन इस बार थोड़ी हैवी रही चीज। मुझे नहीं पता आईडिया नहीं क्या चीज थी क्या नहीं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह दूसरी बार था। जब उस पर काला जादू किया गया था और पराग को महसूस हो रहा था कि शेफाली के साथ कुछ तो गलत हो रहा है। एक्टर ने कहा मैं जब बैठा हूं ना भक्ति में मुझे महसूस हो जाता है कुछ तो गड़बड़ है। पहली बार में वो इतनी हसमुख लड़की है। उनके वही मेन लक्षण तो नहीं बता पाऊंगा।

मैं ज्यादा डिटेल्स में नहीं जाना चाहूंगा। लेकिन मुझे उनको टच करके समझ आता था कि भाई कुछ तो गड़बड़ है। इस बार कुछ ज्यादा था तो मैंने थोड़ा सा पूजा बढ़ा दी थी। मैं 100% श्योर हूं कि किसी ने कुछ तो किया है। पराग के स्टेटमेंट से लोगों के होश उड़ गए हैं और सभी लोग जानना चाहते हैं कि एक्टर किस शख्स की बात कर रहे हैं जिसने उनकी पत्नी के साथ ऐसा किया है।

बताते चले शेफाली जरीवाला की 27 जून 2025 को मौत हो गई थी। वो महज 42 साल की थी। जिस दिन यह हुआ उस दिन शेफाली और पराग ने अपने घर में पूजा रखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली ने व्रत रखा हुआ था और इंसुलिन की ड्रिप ली थी। साथ ही फ्रिज में रखा ठंडा खाना भी खा लिया था। जिसके बाद शेफाली की तबीयत अचानक बिगड़ गई। शरीर एकदम ठंडा पड़ गया। डॉक्टरों के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। बता दें एक्ट्रेस को उनके पहले गाने कांटा लगा के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

Leave a Comment