विराट-अनुष्का ने बेटी के लिए किया खर्चा,कहां इंवेस्ट किये करोड़ों रूपए?

विराट अनुष्का ने बेटी के लिए खोली तिजोरी। वामिका के जन्मदिन पर किया मोटा खर्चा। मम्मी पापा से वामिका को मिला बेशकीमती तोहफा। किंग कोहली ने बेटी पर न्योछावर की खुशियां।

कहा इन्वेस्ट किए करोड़ों रुपए। देखते रह गए लोग। ना कोई ढोल नगाड़े, ना कैमरों की चकाचौंध और ना ही सोशल मीडिया पर कोई बड़ा दिखावा। लेकिन फिर भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी नन्ही लाडली वामिका के छठे जन्मदिन को ऐसा खास बना दिया कि हर कोई हैरान रह गया है।

जी हां, आमतौर पर स्टार किड्स के बर्थडे जहां थीम पार्टीज, महंगे केक और ग्लैमरस गेस्ट लिस्ट के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वहीं विराट अनुष्का ने इस बार सादगी में भी करोड़ों का खर्चा कर दिया है। जी हां। 6 साल की वामिका के जन्मदिन पर मम्मी पापा ने तिजोरी तो जरूर खोली लेकिन किसी खिलौने या फिर पार्टी पर नहीं बल्कि बड़ा फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट करके। हालांकि इस बात का दावा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आई रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। तो चलिए बिना किसी देर के आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला। दरअसल ताजा खबरों के मुताबिक विराट और अनुष्का ने अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च की है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने अपने ट्रिप के दौरान दोनों अलीबाग गए थे और तभी उन्होंने एक और प्रॉपर्टी खरीदी है।

इस स्टार कपल ने अब अपने आलीशान नए घर का सौदा पक्का कर लिया है। इसे खासतौर पर फैमिली रिट्रीट के तौर पर खरीदा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है जो सीधे तौर पर वामिका के फ्यूचर को ध्यान में रखकर किया गया इन्वेस्टमेंट है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह प्रॉपर्टी 5.1 एकड़ में फैली हुई है और इसकी कीमत 37 करोड़ 86 लाख बताई जा रही है। जिरादात गांव में स्थित यह जमीन सामीरा लैंड एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक सोनाली अमित राजपूत से खरीदी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं इस प्रॉपर्टी की 13 जनवरी को रजिस्ट्री भी हो चुकी है। गौर करने वाली बात तो यह है कि रजिस्ट्री की डेट वामिका के बर्थडे के ठीक दो दिन बाद की है। ऐसे में लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि विराट अनुष्का ने यह प्रॉपर्टी वामिका के लिए गिफ्ट के तौर पर खरीदी है।

हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है। जैसा कि सभी जानते हैं कि विराट अपनी जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी अपने बड़े भाई विकास कोहली के नाम सौंप कर परमानेंटली लंदन शिफ्ट हो गए हैं। तो ऐसे में बताया जा रहा है कि विकास कोहली ने ही उनकी ओर से सारे पेपर वर्क किए हैं और 2.37 करोड़ की टोकन मनी भी दी जा चुकी है।

यह करोड़ों का सौदा अलीबाग में अनुष्का और विराट का दूसरा बड़ा निवेश है। 2022 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रियलस्टेट डेवलपर समीरा हैबिटेट से दो अलग-अलग प्रॉपर्टीज ली थी। जिसमें ₹1 करोड़ 244 लाख में लगभग 8 एकड़ की जमीन खरीदी गई थी।

तब उन्होंने इस जमीन पर एक आलीशान हॉलिडे होम बनाया है। तो वहीं अब ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट और अनुष्का यहां अपना ड्रीम होम भी बना सकते हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर पूरी तरह से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Comment