खतरे में पड़ी इमरान हाशमी की जान, एक्टर की फ्लाइट में हुई गड़बड़ी। इमरान की बीवी का डर से बुरा हाल। चिंता में आ गए फैंस। शो के प्रमोशन के लिए जा रहे थे अहमदाबाद। फिर जो हुआ अटक गई एक्टर की सांसे। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं और वजह कोई फिल्म या स्टेटमेंट नहीं है। दरअसल इमरान बाल-बाल बच गए हैं।
जी हां, बता दें कि इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज तस्करी को लेकर चर्चा में रहे हैं। अपनी इसी सीरीज के प्रमोशन के लिए मंगलवार सुबह 13 जनवरी को वो मुंबई से अहमदाबाद जा रहे थे। हालांकि इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनने के बाद फैंस के होश उड़ गए। दरअसल जिस फ्लाइट से इमरान मुंबई से अहमदाबाद जा रहे थे उस फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक्टर अकासा एयर की फ्लाइट QP1781 में सवार थे। यह फ्लाइट Being 737 मैक्स 8 एयरक्राफ्ट के जरिए ऑपरेट हो रही थी।
जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट सुबह 8:40 पर मुंबई से रवाना हुई और इसे 10:00 बजे के आसपास अहमदाबाद लैंड करना था। हालांकि जब फ्लाइट को लैंड कराने की कोशिश की गई तो दिक्कतें आने लगी। दो बार कोशिश की गई लेकिन लैंडिंग नहीं हो पाई। ऐसे में फ्लाइट को वहां से तुरंत डायवर्ट किया गया और जयपुर ले जाया गया। जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बाद में इमरान हाशमी के अहमदाबाद पहुंचने का भी इंतजाम किया गया। बता दें कि अब वो सेफली अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि इमरान हाशमी की सीरीज तस्करी Netflix पर 14 जनवरी को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस सीरीज को प्रमोट करने के लिए ही इमरान अहमदाबाद गए हैं।
मुंबई से वह सुबह ही रवाना हो गए पर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जब उस फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो पाई तो फिर फ्लाइट को वापस हवा में ले जाने का फैसला किया गया और फिर जयपुर में सुरक्षित तरीके से फ्लाइट की लैंडिंग हुई। इमरान के अहमदाबाद पहुंचने में तय समय से थोड़ी देरी तो जरूर हुई लेकिन वह वहां सही सलामत पहुंच गए। तस्करी को डायरेक्टर नीरज पांडे ने बनाया है जो पहले खाकी और स्पेशल ऑब्स जैसी सीरीज बना चुके हैं। इसमें इमरान हाशमी कस्टम ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले इसका ट्रेलर सामने आया था।
जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब देखना होगा कि इस सीरीज के जरिए वो ऑडियंस के ऊपर कैसा कमाल दिखाते हैं। तस्करी के अलावा इमरान की एक और फिल्म भी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है। वो फिल्म है हक जिसमें उनके साथ यामी गौतम भी दिखी हैं।
7 नवंबर 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं 2 जनवरी 2026 को इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया। जिसके बाद यह फिल्म लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में एक्टर की परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया है और अब फैंस वेब सीरीज तस्करी की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
