ना फिल्में ना कॉल टाइम ना लाइमलाइट। अनुष्का ने चुना प्ले टाइम शेड्यूल। मां बनने के बाद पिछली जिंदगी से तोड़ा नाता। अनुष्का शर्मा ने फैंस को दिया जोरदार झटका। फिल्मों से लिया सन्यास। वामिका की फिफ्थ बर्थडे पर किया ऐलान। अकाय की मम्मी के फैसले ने सबको चौंकाया। चुप खड़े देखते रह गए विराट।
जी हां, जिस अनुष्का शर्मा को कभी बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल और चहेती एक्ट्रेस माना जाता था, वही अनुष्का फिल्मों की चकाचौंध से दूर जाने का मन बना चुकी हैं।
ग्लैमर, कैमरे, रेड कारपेट और लाइमलाइट सबको अलविदा कहने का अनुष्का ने ऐलान कर दिया है। लंबे वक्त से अनुष्का को लोग बड़े पर्दे पर फिर से देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे। अब वही उम्मीद कांच की तरह चकनाचूर हो गई है। हालांकि इस बात का दावा हम नहीं बल्कि वह लोग कर रहे हैं जिन्होंने एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट को देखा है। कुछ ना कहकर भी अनुष्का के एक पोस्ट ने बहुत कुछ कह दिया है। तो चलिए बिना किसी देर के आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।
दरअसल अनुष्का के हालिया रवय, सोशल मीडिया पोस्ट और लाइफ चॉइससेस ने फैंस को चौंका जरूर दिया है। वामिका के पांचवें बर्थडे के मौके पर अनुष्का ने जो इशारा दिया उसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। अनुष्का ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि अब वो अपनी जिंदगी के उस फेज में है जहां उन्हें कैमरे की नहीं बल्कि अपने बच्चों की जरूरत है। अब वो अपनी लाइफ में पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती है। इस पोस्ट में अनुष्का ने लिखा था, मां बनना आपको उन तरीकों से बदल देता है जो सच में मायने रखते हैं। आपको पहले जैसा बने रहने की जरूरत नहीं है। मदरहुड को खुद को बदलने दें।
अपनी लाडली को बर्थडे विश करते हुए अनुष्का ने लिखा, “मैं उस वर्जन में वापस नहीं जाना चाहती जो तुम्हें नहीं जानता था। मेरी बच्ची 11 जनवरी 2021। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति विराट कोहली और बच्चों के साथ लंदन में सादगी भरी जिंदगी जी रही हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव रहती हैं और अपने बच्चों को कैमरों की जगाच से पूरी तरह से दूर रखने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। यही नहीं बीते काफी समय से अनुष्का ने ना तो किसी फिल्म की शूटिंग की है और ना ही किसी बड़े बॉलीवुड इवेंट का वो हिस्सा बनी है। अब इस खबर को सुनने के बाद से यह कहना गलत नहीं होगा कि अनुष्का अब स्क्रिप्ट से ज्यादा अपने बच्चों के होमवर्क और प्ले टाइम शेड्यूल देख रही है। वहीं अब फैंस ने भी अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ये क्या सुन लिया अनुष्का फिल्मों से सन्यास? वहीं एक और ने लिखा सन्यास या सिर्फ ब्रेक। एक और ने लिखा लगता है सही टाइम आने पर कमबैक होगा। हालांकि फैंस को अभी भी उम्मीद है कि अनुष्का की फिल्मों से यह दूरी हमेशा के लिए नहीं बल्कि कुछ वक्त के लिए ही बनाई हुई हैं।
लेकिन जिस तरह से अनुष्का ने अपनी पिछली जिंदगी से नाता तोड़ने की बात कही है, उसने अटकलों को और भी ज्यादा हवा दे दी है। क्या यह वाकई फिल्मों से सन्यास है या सिर्फ एक लंबा ब्रेक?
इस सवाल का जवाब शायद वक्त ही देगा। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। रब ने बना दी जोड़ी से लेकर पीके सुल्तान और ए दिल है मुश्किल तक। अनुष्का का सफर शानदार रहा है। लेकिन अब वही बॉलीवुड की डीवा सुकून, शांति और फैमिली लाइफ को चुन रही हैं।
