शिव ठाकरे ने की ‘गुपचुप’ शादी! दुनिया से छिपाया ‘दुल्हन का चेहरा !

बिग बॉस फेम एक्टर ने की गुपचुप शादी। मंडप की तस्वीरें हो गई हर जगह वायरल। दुल्हन का चेहरा दुनिया से छिपाया। कैप्शन ने खींचा सभी का ध्यान। दोस्तों और फैंस ने लगाया बधाइयों का तांता। चाहने वाले कर रहे दुल्हन की मुंह दिखाई का इंतजार। रियलिटी शो बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने अचानक फैंस को चौंका दिया है।

उन्होंने अपनी गुपचुप शादी की एक तस्वीर Instagram पर पोस्ट की है। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं शिव ठाकरे मराठी दूल्हा बने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हन का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस पोस्ट पर फैंस ने रिएक्शन दिए। कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है।

कुछ लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि शिव ठाकरे ने अचानक शादी कर ली है। आखिर चल क्या रहा है? आपको विस्तार से बताते हैं। बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप शिव ठाकरे ने 12 जनवरी 2026 की सुबह इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने दूल्हे का अटायर कैरी किया हुआ है। उनके साथ एक लड़की भी दिखाई दे रही है जिसकी पीठ दिख रही है। चेहरा छुपा दिया गया है। बैकग्राउंड में रिश्तेदार और शादी के वेन्यू की सजावट साफ दिखाई दे रही है। शिव और लड़की को देखकर ऐसा लग रहा है मराठी रीति-रिवाज से इनकी शादी हो गई है। ऊपर से उन्होंने कैप्शन में लिखा है फाइनली। इस तस्वीर को देखकर कई नामचीन टीवी सेलेब्स ने भी उन्हें बधाइयां भेजी हैं। लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने कमेंट कर कहा यह कब हुआ भाई बधाई हो। इसी बीच माही विज ने भी लिखा बधाई हो। और वहीं फैंस ने भी शिव को बहुत शुभकामनाएं भेजी हैं। हालांकि बहुत से लोगों का मानना है यह शादी रियल नहीं बल्कि शूटिंग सेट का एक सीन है। लेकिन भारती माही और कई मशहूर हस्तियों के कमेंट देखकर हर कोई कंफ्यूज हो गया है कि क्या वाकई शादी हो गई है या यह बस एक प्रैंक है। इसी बीच शिव की एक इंस्टा स्टोरी भी बहुत वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है सेट लगा हुआ है। शूटिंग की तैयारी हो रही है। कैमरा भी दिखाई दे रहा है। यह स्टोरी 11 जनवरी की है और आज 12 जनवरी को उन्होंने शादी की तस्वीर साझा की है।

जिसके चलते फैंस को लग रहा है शादी असली नहीं बल्कि शूटिंग का एक सीक्वेंस है। एक इंटरनेट यूजर लिखते हैं शूटिंग वाला बधाई हो। इसी बीच दूसरे यूजर ने लिखा ऐसा क्यों लग रहा है कि यह शूटिंग है और शिव बस चिढ़ा रहा है। हालांकि आपको बता दें अभी तक शादी की रियलिटी को लेकर शिव ठाकरे का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है और ना यह पता चल पाया है कि तस्वीर में दुल्हन कौन है। बताते चले शिव ठाकरे एक रियलिटी टीवी स्टार होने के साथ-साथ एक डांसर भी हैं और बिजनेसमैन भी।

वो एमटीवी रोडीज राइजिंग 2017 के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। फिर बिग बॉस मराठी सीजन 2 जीता था। इसके बाद बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप रहे। इसके बाद 2023 में खतरों के खिलाड़ी 13 में भी हिस्सा लिया था उन्होंने। जानकारी के लिए आपको बता दें शिव ने मुंबई में चाय स्नैक्स का रेस्टोरेंट भी खोला है। बी रियल नाम से डड्रेंट ब्रांड भी ल्च किया है। वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। उनके 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Leave a Comment