एक्ट्रेस बीवी की 4 गुना कमाई से इनसिक्योर पति, बेरोजगार एक्टर ने बिगाड़ा माहौल।

कमाई में चार गुना आगे निकली एक्ट्रेस बीवी तो बेरोजगार पति की बढ़ी इनसिक्योरिटी। कमाई की आग में हसीना की गृहस्ती जलकर हुई राख। धीरे-धीरे पति की खामोशी ने रिश्ते में किया दीमक का काम। खतरे में पड़ी शादी तो पहली बार दो बच्चों की मां ने बयां किया दिल का दर्द।

रिहा कमाई में अपने पति से चार गुना आगे निकली यह हसीना कोई और नहीं बल्कि छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुकी गौतमी कपूर हैं। सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं कि राम कपूर आज भले ही टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक टैलेंटेड और सक्सेसफुल एक्टर्स की लिस्ट में शामिल होते हैं। लेकिन एक वक्त पर राम कपूर अपनी ही बीवी की चार गुना कमाई और स्टारडम बर्दाश्त नहीं कर पाए थे। और हालात इतने बिगड़ गए थे कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी भी खतरे में पड़ गई थी। तो क्यों गौतमी के चार गुना कमाने पर राम संग बिगड़े थे हसीना के रिश्ते? क्यों आई थी राम और गौतमी के रिश्ते में दरार?

सबसे पहले आपको बता दें कि शादी के 23 साल एक दूसरे के साथ बिता चुके राम और गौतमी ने रिश्ते में सबसे बुरा दौर तब फेस किया जब एक्टर 2ाई साल तक बेरोजगार रहे। और गौतमी उस दौरान चार गुना कमाई कर घर पैसे लाती थी। और पहली बार एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते के उस सच को उस जमाने के सामने बताया है जो आज से पहले कोई भी नहीं जानता था। गौतमी कपूर ने बताया कि उस मुश्किल वक्त में उनके रिश्ते में जो स्पार्क था वो खत्म हो गया था। साथ ही यह भी बताया कि साल 2000 में वह टीवी शो घर एक मंदिर में काम कर रही थी और उस वक्त राम कपूर घर पर बेरोजगार थे।

साथ ही एक्ट्रेस चार गुना अधिक पैसे कमाकर घर पर लाती थी। आगे अपनी बात को कंटिन्यू करते हुए गौतमी कपूर ने बताया कि सबसे मुश्किल दौर तब था जब राम कपूर कई साल तक बेरोजगार थे। वो काम नहीं कर पाए और मैं टीवी पर वापस लौटी। एक पुरुष के लिए यह बहुत मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि स्वभाव से ही पुरुष ऐसे होते हैं कि उन्हें काम पर जाना पड़ता है। उन्हें ही परिवार को पालना और रक्षा करनी पड़ती है। हर कोई पुरुष को इसी नजरिए से देखता है। बेशक अब हालात बेहतर हो रहे हैं क्योंकि अब पहले जैसे नहीं रहे। इतना ही नहीं आगे भी गौतमी ने उस मुश्किल वक्त पर बात करते हुए यह भी कहा कि वो लगभग 2ाई साल तक घर पर ही रहे और यह उनके लिए बहुत मुश्किल था।

मैं उनकी बेचैनी, उनकी चिंता देख सकती थी क्योंकि मैं उस समय काम पर जाती थी। मैं सुबह 9:00 बजे जाती थी और रात 10- 11:00 बजे लौटती थी। उस समय मेरे लिए यह समझना मुश्किल था कि वह बस घर पर बैठे कुछ नहीं कर रहे हैं। वह अपने करियर को फिर से ऊंचाइयों पर ले जाने के उस एक अवसर का इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं आगे इस मुश्किल भरे वक्त के खत्म होने के बारे में भी एक्ट्रेस ने बात की और बताया कि यह बच्चों के जन्म से पहले की बात है।

मैं घर से पूरी तरह कटी हुई थी और वह घर पर रहते थे। उस समय हम सोचने लगे कि आखिर चल क्या रहा है। मैं घर आती, सोती और फिर सुबह वापस चली जाती। इसलिए हमारे बीच कोई बात नहीं होती थी। हमारे बीच का वो प्यार कहीं खो गया था क्योंकि मैं अपना काम कर रही थी और वह घर पर थे।लेकिन वक्त और दोनों के पेशेंस ने इस मुश्किल को हल किया और आज दोनों पावर कपल्स के गोल्स देकर लाखों लोगों के दिलों में राज करते हैं। साथ ही साथ उन्हें इंस्पायर भी करते हैं।

Leave a Comment