टूट गया जय भानुशाली और माही विज का रिश्ता। 14 साल की शादी का हो गया अंत। जय का पहली नजर का प्यार थी माही। विदेश में रचाई थी गुपचुप शादी। एक साल तक छुपाया मियां बीवी का रिश्ता। एक भूल ने खोल दी थी छुपे हुए रिश्ते की सच्चाई। टीवी के पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज का तालाब कंफर्म हो गया है। जय और माही शादी के 14 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए हैं।
इस बात का खुलासा खुद कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर किया है जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इस तलाक में कोई विलेन नहीं है। अलग होने का फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है। स्टेटमेंट के सामने आते ही फैंस का मानो दिल ही टूट गया और वजह है इन दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी।
तलाक के बीच जय और माही के रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। दोनों कैसे मिले उनका प्यार और फिर शादी। लेकिन क्या आप जानते हैं जय और माही ने शादी के 1 साल बाद तक अपना रिश्ता दुनिया से छुपा कर रखा था। किसी को कानों कान खबर नहीं होने दी कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन फिर एक गलती ने इस कपल की पोल खोल कर रख दी। अब वो गलती क्या थी और शादी एक साल तक छुपा कर रखी क्यों? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। जहां जय को माही से पहली नजर का प्यार हो गया था। लेकिन उनकी ज्यादा बातें नहीं हो पाई। ऐसे में उनकी यह मुलाकात अधूरी रह गई। इस पार्टी के बाद जय और माही की मुलाकात एक साल बाद फिर से एक क्लब में हुई। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी का सिलसिला भी शुरू हो गया था।
जय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने 3 महीने में ही तय कर लिया था कि माही ही वो लड़की है जिसके साथ उन्हें घर बसाना है। एक्टर ने 31 दिसंबर 2009 को माही विच को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। वहीं 2011 में लास वेगस में जाकर दोनों ने ईसाई रीति-रिवाजों से शादी रचा ली थी। लेकिन लेकिन लेकिन उनका रिश्ता लगभग 1 साल तक जमाने से छुपा हुआ रहा। कहा जाता है कपिल ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर के लिए इस रिश्ते को छुपाए रखा था। साथ ही एक्टर का यह भी कहना था कि उनके दोस्त उनका मजाक बनाएंगे जिसके चलते उन्होंने दुनिया से अपनी शादी छुपा कर रखी।
वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो जय और माही की शादी की पोल एक पार्टी के दौरान खुल गई थी। दरअसल उस पार्टी में माही मंगलसूत्र पहनकर आ गई थी। जिसके बाद तरह-तरह की बातें बनना शुरू हो गई थी। वहीं एक्ट्रेस ने बताया था कि वह कोई शोरशराबा नहीं चाहते थे। लेकिन अगर कोई पूछता था तो वह लोग बता देते थे कि उनकी शादी हो चुकी है।
बता दें शादी के करीब 8 साल बाद 2019 में जय और माही की बेटी तारा का जन्म हुआ। इससे पहले दोनों ने दो बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था। राजवीर और खुशी उनकी जिंदगी में 2017 में आए। वहीं अब जय भानुशाली और माही विज शादी के 14 साल बाद एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। जिसकी पुष्टि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कर दी है।
