जब से गोट भारत दौरा 2025 के तहत लनल मेसी भारत दौरे पर आए हैं तब से मान लो फुटबॉल के स्लेजेंड के लिए जश्न मनाया जा रहा है। वो तीन दिन में चार शहरों का दौरा कर चुके हैं। लाखों की संख्या में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में कहानी हम बताएंगे लन मेसी के लव स्टोरी की। उनकी वाइफ एंटोनेला रुकोजो की क्योंकि यह कहानी तब शुरू हुई जब मेसी महज 9 साल के थे। मेसी अपने दोस्त लुकास के घर वीडियो गेम खेलने गए थे। वहीं उन्होंने पहली बार एंटोनेला को देखा और अपना दिल हार बैठे।
मेसी उस वक्त इतने शर्मीले थे कि उनसे बात भी नहीं कर पाते। लेकिन उन्होंने बचपन में ही खत लिखकर वादा किया था कि एक दिन हम साथ होंगे। फुटबॉल करियर बनाने के लिए मेसी बार्सिलोना चले गए। जिससे दोनों दूर हो गए। लेकिन 2005 में एक दुखद घटना ने उन्हें फिर मिला दिया। एंटोनेला की बेस्ट फ्रेंड की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। यह खबर सुनते ही मेसी तुरंत अपनी लेडी लव को संभालने के लिए अर्जेंटीना वापस आ गए।

यहीं से उनके बचपन की दोस्ती प्यार में बदल गई। 2009 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और 2017 में रोसारियो में एक भव्य समारोह में शादी कर ली जिसे वेडिंग ऑफ द सेंचुरी कहा गया। एंटोनेला सिर्फ एक स्टार वाइफ नहीं है बल्कि उनकी अपनी एक अलग पहचान है। वो खूबसूरती और बुद्धिमानी का एक बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने डेंटिस्ट्री की पढ़ाई शुरू की थी।

लेकिन बाद में उन्होंने सोशल कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। रिपोर्ट्स की मानें तो मेसी के साथ रहने के लिए उन्होंने अपना करियर और देश दोनों छोड़ने का बड़ा फैसला भी लिया था। वो एक सफल मॉडल और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसरर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। जहां वो अपनी फिटनेस और फैमिली लाइफ की झिलकियां शेयर करती हैं। एक इंटरव्यू में मेसी ने कहा था एंटोनेला में बहुत सारी खूबियां हैं। वो बहुत इंटेलिजेंट है। हमेशा अच्छे मूड में रहती है और परेशानियों को सुलझाना बखूबी जानती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एंटनेला की कुल नेटवर्थ $20 मिलियन लगभग ₹15 करोड़ से भी ज्यादा है। वो कई बड़े फिटनेस ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करती हैं और एडडास और एलो योगा जैसे ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने बच्चों के कपड़ों का एक ब्रांड भी लॉन्च किया था। जहां मेसी और एंटोनेला के तीन प्यारे बेटे हैं जिनका नाम थियागो, माते और सिरो है। मेसी ने तो अपने बच्चों के नाम का अपने पैर पर टैटू भी करवाया है।

चाहे वर्ल्ड कप का फाइनल हो या कोई लीग मैच। एंटोनेला हमेशा अपने बच्चों के साथ स्टैंड्स में मेसी को चीयर करती नजर आती हैं। दोनों की उम्र में भी केवल एक साल का ही अंतर है। जहां मेसी 38 साल के हैं तो वहीं एंडला 37 साल की हैं।
