महाराष्ट्र में लड़की ने प्रेमी के मृत शरीर से शादी की, फिर पिता-भाई पर क्या आरोप लगाया?

एक लड़की के परिवार वालों ने उसके प्रेमी की कर दी थी। लड़की को जब पता चला तब वह भागते हुए युवक के घर पहुंची। देह के सामने मांग पर सिंदूर भरा और कहा कि वह अभी भी उसे अपना साथी मानती है। यह मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ का है। जूनागंज के सक्षम और आंचल पिछले 3 साल से रिश्ते में थे।

आंचल का परिवार इस रिश्ते का विरोध करता था। आरोप है कि 27 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे जब उन्हें पता चला कि सक्षम इलाके में घूम रहा है तो आंचल के पिता गजानन, उनके बेटे साहिल, हिमेश और कुछ अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

पहले उसे गोली मारी गई और फिर टाइल से सिर पर मारा गया। सक्षम की मौत हो गई। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एफआईआर में लिखा गया है कि 27 नवंबर को शाम 4:00 बजे हिमेश और कुछ अन्य लोग सक्षम को खोजते हुए उसके घर आए थे। भाई शिवम ने कहा कि वह घर पर नहीं है जिसके बाद वे चले गए। लेकिन शाम 6:00 बजे सक्षम की हत्या कर दी गई।

पुलिस का कहना है कि मरने वाले और आरोपी दोनों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज थे। लड़की का भाई और सक्षम दोनों दोस्त थे और वह अक्सर उनके घर जाता था। परिवार ने बार-बार उसे आंचल से मिलने से रोका था, लेकिन वह रिश्ता नहीं तोड़ रहा था, जिससे परिवार नाराज था। हत्या की अगली शाम आंचल सक्षम के घर पहुंची जब अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी और उसके शव के पास अपनी मांग में सिंदूर लगाया और उसने कहा, सक्षम की मौत में भी हमारा प्यार जीत गया। मेरे पिता और भाइयों की हार हुई है। उसने अपने पिता और भाइयों को मौत की सजा देने की मांग की है और आरोप लगाया है कि उसकी जाति के कारण सक्षम को निशाना बनाया गया।

सक्षम की मां संगीता की शिकायत पर इतवारा थाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें आंचल के माता-पिता उसके दोनों भाई और अन्य लोग शामिल हैं। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 612 1890 1912 193 एससी एसटी अत्याचार निवारण कानून और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पुलिस ने आंचल के पिता गजानन, मां जयश्री भाई साहिल और उनके साथी सोमेश लाखे और वेदांत कुंडेकर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक नाबालिक को बाल निरीक्षण गृह भेजा गया है। जबकि बाकी दो आरोपियों की पहचान अभी बाकी है। सक्षम की मां संगीता नांदेड़ में कपड़े की दुकान में काम करती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि आंचल का परिवार सक्षम की जाति की वजह से रिश्ते को नहीं मान रहा था और 1 महीने से उसे मारने की दे रहा था। लेकिन सक्षम पुलिस के पास नहीं गया क्योंकि उस पर पहले से ही कई मामले दर्ज थे। रिपोर्ट के मुताबिक सक्षम के खिलाफ आठ मामले दर्ज थे और वह महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डेंजरस एक्टिविटीज एक्ट यानी कि एमपीडीए एक्ट के तहत जेल में भी रह चुका है। कुछ महीने पहले ही रिहा हुआ था। एमपीडीए एक्ट के तहत ऐसे लोगों को जेल में रखा जाता है जो समाज के लिए खतरनाक माने जाते हैं और यह बार-बार गंभीर अपराध करते हैं।

आंचल का आरोप है कि जेल से निकलने के बाद से ही मेरा परिवार उसे मारने की योजना बना रहा था। मेरे भाई और सक्षम पहले अच्छे दोस्त थे। लेकिन हमारे रिश्ते की वजह से उन्होंने उसे मार दिया। मैं अब सक्षम के घर ही रहूंगी।

Leave a Comment