नहीं रहे धर्मेंद्र तो सनी बॉबी का हमदर्द बना बॉलीवुड। पापा के निधन से टूटे बेटों को ढांडस बंधाने पहुंच रहे सितारे। सुबह से लेकर रात तक शोक जताने देओल हाउस पहुंच रहे हैं सारे। लेकिन गम की इस घड़ी में अकेली पड़ी हेमा। सनी बॉबी के घर जुट रही सितारों की भीड़। दुख की घड़ी में क्या बॉलीवुड हेमा को भूला? बीते दो दिन से सनी देओल के बंगले के बाहर ऐसा ही नजारा दिख रहा है।
24 नवंबर को 89 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया था। यूं तो धर्मेंद्र की तबीयत लंबे वक्त से खराब चल रही थी। लेकिन सोमवार की सुबह जब अचानक उनके निधन की खबर आई तो हर कोई स्तब्ध रह गया था। ना सिर्फ देओल परिवार बल्कि पूरा बॉलीवुड इस गम से उबर नहीं पा रहा है। हर किसी के लिए इस कड़वी हकीकत पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि हमारा हर दिल अजीज सितारा अब हमारे बीच से चला गया है। धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद से ही तमाम बॉलीवुड सितारे अपना शोक व्यक्त करने के लिए सनी और बॉबी देओल के घर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी कई सितारों को सनी देओल के घर पहुंचते देखा गया।
रणबीर आलिया, सैफ, करिश्मा, रितिक रोशन, राकेश रोशन, जितेंद्र, वरुण धवन, कृति सेनन समेत कई स्टार सनी और बॉबी से मिलने देर रात तक पहुंचते रहे। हालांकि इसी बीच लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि कहां है हेमा? सनी बॉबी के घर तो हर कोई पहुंच रहा है लेकिन क्या दुख की इस घड़ी में बॉलीवुड ने हेमा को भुला दिया है? दरअसल बीते दो दिन में हेमा के घर किसी सितारे को पहुंचते हुए नहीं देखा गया। सनी देओल के घर सितारों के आने जाने के वीडियोस हर पेज पर छाए हैं। लेकिन धर्मेंद्र के निधन के बाद से हेमा मालिनी के घर किसी सितारे को पहुंचते हुए नहीं देखा गया। जिसके चलते लोग सोशल मीडिया पर खूब सवाल पूछ रहे हैं और अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हेम्या जी का दर्द बांटने कोई नहीं गया क्या? उनका दर्द भी कम नहीं है।
वहीं एक और ने लिखा जिसे देखो वही सनी देओल के घर जा रहा है। हेमा मालिनी का घर भी करीब ही है। किसी मीडिया ने भी उन्हें कवर नहीं किया। ऐसा भेदभाव क्यों हो रहा है? एक और यूजर ने सवाल पूछा कि सबको सनी बॉबी का दर्द दिख रहा है। ईशा आना को कोई नहीं पूछ रहा। उन्होंने भी अपने पिता को खोया है।
एक ने तो यह भी लिख दिया कि मैं तो धर्म जी के फ्यूनरल वाले दिन ही समझ गया था कि हेमा मालिनी को अब साइडलाइन कर दिया सबने। हालांकि आपको बता दें कि जैसा लोग सोच रहे हैं वैसा कुछ नहीं है। मंगलवार को रानी मुखर्जी हेमा मालिनी से मिलने और उनका हालचाल जानने उनके घर पहुंची थी। बाद में रानी की गाड़ी को हेमा मालिनी के घर से निकलते हुए देखा गया था।
इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा भी हेमा मालिनी के घर पहुंचे थे। अब धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर थे और अपने दोस्त से मुलाकात के बाद शत्रुघ्न बीवी पूनम के साथ हेमा मालिनी से मिलने उनके घर भी गए थे। हालांकि धर्मेंद्र के निधन के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि वह अभी तक हेमा मालिनी से मिलने जाने की हिम्मत जुटा नहीं पाए हैं। गौरतलब है कि धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी गहरे सदमे में हैं। पति के अंतिम संस्कार के बाद हेमा मालिनी बुरी तरह से भावुक हुई नजर आई थी। इस मुश्किल घड़ी में बेटी ईशा अपनी मां का सहारा बनी हुई है।
