37 साल के मशहूर सिंगर का हुआ निधन, सड़क हादसे में तोड़ा दम।

मशहूर पंजाबी सिंगर की हुआ निधन। सड़क हादसे में सिंगर ने ली आखिरी सांस। शूटिंग से घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा। ट्रक से टक्कर में गई 37 साल के पंजाबी सिंगर की जान। पंजाबी इंडस्ट्री में छाया मातम। सिंगर के परिवार पर भी टूटा दुखों का पहाड़।

जी हां, इस वक्त पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी और शॉकिंग खबर सामने आ रही है। पंजाबी इंडस्ट्री के जानेमाने सिंगर हरमन सिद्धू के निधन की खबरों ने सभी को बड़ा झटका दे दिया है। खबरें हैं कि 37 साल के सिंगर हरमन सिद्धू अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक सड़क हादसे में सिंगर ने आखिरी सांस लेकर बेवक़ अपनी आंखें मूंद ली हैं। बताते चले कि 37 साल के सिंगर हरमन देर रात शूटिंग से अपने गांव खयाला कली लौट रहे थे और काम से घर लौटते वक्त ही सिंगर दर्दनाक हादसे की चपेट में आ गए और मौके पर ही हरमन सिद्धू की दर्दनाक निधन हो गई थी।

बताते चले कि रात के करीब 12:00 बजे सिंगर की गाड़ी एक ट्रक से जाकर टकरा गई और यह टक्कर इतनी जोरदार और भयंकर थी कि उस युवक 37 साल के सिंगर की दर्दनाक मौत हो गई और उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

फिलहाल सामने आ रही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सिंगर के शव को कराने के बाद परिवार को सौंप दिया है। गौर करने वाली बात है कि हरमन सिद्धू पंजाबी इंडस्ट्री में अपना कमबैक करने वाले थे और कमबैक के लिए ही सिंगर के दो गाने रिलीज होने के लिए भी तैयार थे।

खबरें हैं कि इन दोनों गानों की शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी। वहीं खबरों के मुताबिक कहा तो यह भी जा रहा है कि इन गानों की वजह से ही सिंगर मानसा गए थे। जहां से लौटते वक्त हरमन सिद्धू के साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया और उनकी जान चली गई और अब सिंगर का निधन की खबरों ने सभी को बड़ा झटका दे दिया है।

महज 37 साल की उम्र में आखिरी सांस लेकर दुनिया से अलविदा कहने वाले हरमन सिद्धू के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार फैंस के साथ-साथ पंजाबी इंडस्ट्री के कलाकारों को भी बड़ा झटका लगा है और सिंगर की निधन की खबर से सभी सदमे में भी पहुंच गए हैं और हरमन सिद्धू को भावनी श्रद्धांजलि देते हुए भी नजर आ रहे हैं। 37 की उम्र में दुनिया से अलविदा कह गए हरमन सिद्धू के जाने से पंजाबी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और चारों तरफ शोक की लहर छा गई है।

हरमन सिद्धू का पेपर या प्यार गाना काफी मशहूर था। सोशल मीडिया पर यह गाना काफी वायरल भी हुआ था। वहीं इस गाने से हरमन सिद्धू को रातोंरात शहरत भी मिली थी। बता दें कि इसके अलावा हरमन सिद्धू ने पंजाब की मशहूर फीमेल सिंगर मिस पूजा के साथ भी कई एल्बम सॉन्ग रिकॉर्ड किए थे।

इस लिस्ट में लव मैरिज, थकेवन, जटदा, पई गया प्यार और खुलियां खिड़कियां जैसे हिट सॉन्ग शामिल हैं। बहरहाल हरमन सिद्धू अपने पीछे रोते बिलखते परिवार के साथ-साथ लाखों फैंस को छोड़कर चले गए हैं और सिंगर की कमी हमेशा पंजाबी इंडस्ट्री में रहेगी और सभी नम आंखों के साथ सिंगर को भावनी श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

Leave a Comment