राजस्थान के उदयपुर शहर को रॉयल वेडिंग के सेलिब्रेशन के लिए पसंद किया जाता है। अरबपति सेलिब्रिटी यहां आकर शादी करना अपनी शान समझते हैं। इन दिनों उदयपुर में होने जा रही एक शाही शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है।
जी हां, यह शादी है भारतीय मूल के अरबपति अमेरिकी बिजनेसमैन रामराजू मंटेना की बेटी की। 4 दिन तक चलने वाले शादी समारोह में मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वंशी गदिराजू हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। राजू मंटेना अमेरिका में फार्मा इंडस्ट्री जेरिक दवा बनाने वाली कंपनी के बड़े बादशाह हैं।
उनकी इंजीनियस फार्मास्यूटिकल्स नामक कंपनी कैंसर और दिमागी समस्याओं की दवाएं बनाती है। आइए जानते हैं हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक राजू मंटेना के बारे में और साथ ही जानेंगे इस शाही शादी में कौन-कौन शिरकत करेगा। उदयपुर में 21 से 24 नवंबर तक चलने वाले शादी समारोह में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों का जमावड़ा रहने वाला है।
शादी समारोह में 40 देशों में 126 से ज्यादा सेलिब्रिटी के हिस्सा लेने की उम्मीद है। शादी में खुद जूनियर ट्रंप भी शिरकत करने आए हैं। इसके अलावा शादी में बॉलीवुड से रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, नोरा फतेही, कृति सेनन और करण जौहर भी शामिल हुए हैं। हॉलीवुड की बात करें तो जेनिफर लोपेज, ग्लोबल डीवा, जस्टिन बीबर, ओलिवर ट्रेवना और दया मंटेना शादी की रौनक बढ़ा रहे हैं। बहुत सारी तस्वीरें और वीडियोस भी सामने आ रही हैं। जहां पर शादी का सेलिब्रेशन अब शुरू हो चुका है। जिसमें बॉलीवुड सितारों ने अपना जलवा बिखेरा है। तो चलिए अब जानते हैं कौन है राजू मंटेना।
भारत में जेएनटीयू से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने वाले मंटेना ने अमेरिका से फार्मेसी की डिग्री ली है। उन्होंने साल 2005 में पी4 हेल्थ केयर की शुरुआत की। बाद में वह इंजीनस फार्मासटिकल्स के सीईओ और चेयरमैन बन गए। उनकी कंपनी अमेरिका में सैकड़ों दवाओं को सस्ते में बनाकर बेचने के लिए मशहूर है। राजू मंटेना की पत्नी का नाम पद्माजा मंटेना है। दोनों पति-पत्नी फ्लोरिडा में रहते हैं। राजू मंटेना की नेटवर्थ हजारों करोड़ की बताई जाती है। लेकिन इसका सही आंकड़ा क्या है? इसको लेकर सही जानकारी नहीं है। उन्होंने 2023 में फ्लोरिडा के मैनापेन में करीब ₹400 करोड़ की कीमत वाला लग्जरी स्टेट खरीदा। इसमें 16 बेडरूम, प्राइवेट बीच और घुड़साल है। उदयपुर एक बार फिर से 21 से 24 नवंबर 2025 तक शाही शादी का गवाह बनेगा। शादी में 150 करोड़ के करीब खर्च होने का अनुमान है। शादी समारोह में 22 नवंबर को फेमस सिंगर जेनफर लोपेज और पॉप सेंसेशन जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस होगी। कार्यक्रम सिटी पैलेस के माणक चौक ओरा, जनाना महल में होगा।
आयोजन के लिए सिटी पैलेस में खास 80 फीट का मेगा स्टेज बनाया जा रहा है। इस स्टेज पर बॉलीवुड और हॉलीवुड की हस्तियां परफॉर्म करेंगी। इंटेग्रा कनेक्ट के फाउंडर और फार्मा लीडर राजू मंटेना खासतौर पर हेल्थ केयर पर काम करते हैं। सितंबर 2017 में उन्होंने तिरुपति बालाजी को 28 किलो सोने से बनी सहस्त्रना माला भेंट की थी। उस वक्त 8.36 करोड़ में तैयार हुई.
इस माला में 108 सोने के सिक्के जड़े थे। इन सिक्कों पर भगवान वेंकटेश्वर का नाम लिखा था। इससे पहले 1967 में भी राजू के दादाजी ने भी इस तरह की माला भगवान तिरुपति को भेंट की थी। उस वक्त वह तिरुपति तुरमाला देवस्थानम के चेयरमैन थे।.
