धर्मेंद्र की हेल्थ में हो रहा सुधार। क्रिटिकल कंडीशन को मात देकर जल्द 90वां जन्मदिन बनाएंगे हीन। देओल परिवार से हटने लगा काले बादलों का साया। उदासी, मायूसी और टेंशन छोड़ शुरू हुई सेलिब्रेशन की तैयारियां। देओल फैमिली के करीबी ने खोला परिवार के माहौल का सच। सामने आया सनी बॉबी के पापा की सुधरती तबीयत का राज। देओल परिवार से इस वक्त धर्मेंद्र जी की हेल्प को लेकर एक राहत देने वाली खबर सामने आ रही है।
दावे किए जा रहे हैं कि देओल परिवार पर बीते पांच दिनों से मंडरा रहे मुसीबतों के काले बादल अब हट गए हैं क्योंकि 89 साल के धर्मेंद्र की हेल्थ में सुधार जो होने लगा है और वेंटिलेटर पर मौजूद दिग्गज एक्टर अब तेजी से रिकवर भी करते हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि बताते चले कि धर्मेंद्र जी की हेल्थ का यह नया अपडेट देओल परिवार की तरफ से सामने नहीं आया है और ना ही परिवार के किसी सदस्य ने हेल्थ में हो रहे सुधार को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दी है। बल्कि धर्मेंद्र जी की हेल्थ में हो रहे तेजी से सुधार के दावे वायरल रिपोर्ट्स में किए जा रहे हैं।
सामने आ रही वायरल रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि देओल परिवार के किसी करीबी ने धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट शेयर किया है और इसी करीबी सूत्र ने देओल परिवार में चल रही खास तैयारियों का जिक्र भी किया है। जानकारी के लिए बताते चले कि आने वाले 8 दिसंबर को धर्मेंद्र जी 90 साल के होने वाले हैं। यानी कि उनका जन्मदिन आने वाला है। ऐसे में देओल परिवार के इस करीबी सूत्र के मुताबिक फैमिली धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रही है।
वायरल होती रिपोर्ट्स के मुताबिक देओल परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि अगर भगवान ने चाहा तो हम अगले महीने दो जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। एक धर्म जी का और दूसरा ईशा का। अब मीडिया में यह स्टेटमेंट वायरल होते ही मायानगरी मुंबई में खुशी की लहर दौड़ गई है। तो वहीं लाखों फैंस ने भी राहत की सांस ली है और सभी धर्मेंद्र की हालत में तेजी से हो रहे सुधार की खबर को जानने के बाद खुशी से झूम उठे हैं और यूं ही दिग्गज एक्टर की सलामती की सभी प्रार्थना भी करते हुए नजर आ रहे हैं।
साथ ही 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले धर्मेंद्र जी की लंबी उम्र के लिए भी लोगों ने दुआएं मांगना एक बार फिर से शुरू कर दिया है और सभी आने वाली 8 दिसंबर के साथ-साथ धर्मेंद्र के जन्मदिन की तस्वीरों को देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड होते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए बताते चले कि 8 दिसंबर को धर्मेंद्र 90 साल के हो जाएंगे। तो वहीं उनकी बेटी ईशा देओल का 2 नवंबर को बर्थडे था। हालांकि एक्टर की नासाज तबीयत की वजह से बेटी ईर्षा ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया। अब जब धर्मेंद्र की हालत में सुधार हो ही रहा है तो परिवार दोनों का बर्थडे एक साथ मनाने की प्लानिंग करता हुआ नजर आ रहा है।
तो वहीं बीते दिन हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया था कि अभी वह ठीक हैं। हम बस एक-एक दिन गिन रहे हैं ताकि वह ठीक हो जाए। एक-एक दिन पर फोकस कर रहे हैं। वेल जाहिर है कि धर्मेंद्र जी की सुधरती हेल्थ से जैसे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है वैसे ही परिवार में भी खुशियों का माहौल होगा। खैर अब चाहने वालों को करीबी सूत्र के अलावा फैमिली की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का भी इंतजार है।
