98 की उम्र में कामिनी कौशल का हुआ निधन, नहीं रही कबीर सिंह की दादी।

नहीं रही कबीर सिंह की दादी कामिनी कौशल का हुआ निधन। 98 की उम्र में दिग्गज एक्ट्रेस ने निधन को लगाया गले। अलविदा कह गई शाहिद कपूर की ऑन स्क्रीन दादी। फिल्म इंडस्ट्री में फिर दौड़ी शोक की लहर। फिल्मी सितारों को लगा बड़ा सदमा।

जी हां, बड़े पर्दे से एक और बुरी और दिल को तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबरें हैं कि फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर की दादी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कामिनी कौशल अब हमारे बीच नहीं रही हैं। हिंदी सिनेमा के दिग्गज और उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल की निधन की खबरों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। 98 की उम्र में आंखें मूंदकर दुनिया से अलविदा कहने वाली कामिनी कौशल के निधन से माया नगरी मुंबई में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस वक्त महानगरी मुंबई में पहले ही संकट के काले बादल छाए हुए हैं क्योंकि बीते एक महीने में कई बड़ी हस्तियों ने आखिरी सांस जो ली है। तो वहीं धर्मेंद्र भी अपनी बिगड़ी तबीयत को लेकर खबरों में बने हुए हैं। और इसी मुश्किल दौर में कामिनी के निधन की खबरों ने फिल्मी गलियारे की हवा में और उदासी भर दी है। और अब पूरी माया नगरी में टेंशन का माहौल देखने को मिल रहा है। बताते चलें कि कामिनी कौशल ने 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है और अभिनेत्री के निधन की खबर सुन बॉलीवुड सितारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बता दें कि कामिनी कौशल के निधन की दुखद खबर परिवार ने दी है। साथ ही इस मुश्किल वक्त में परिवार ने निजिता का सम्मान करने की रिक्वेस्ट भी की है। सामने आ रही खबरों के मुताबिक दिग्गज एक्ट्रेस ने उम्र संबंधी बीमारी के चलते आखिरी सांस लेकर निधन को गले लगाया और कामिनी कौशल के निधन से परिवार के साथ-साथ फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। और दिग्गज एक्ट्रेस अपने पीछे रोते बिलखते परिवार के साथ-साथ लाखों फैंस को भी हमेशा हमेशा के लिए छोड़कर चली गई हैं।

बताते चलें कि कामिनी कौशल को शाहिद कपूर के फिल्म कबीर सिंह में दादी के किरदार से खूब पॉपुलैरिटी और प्यार मिला था और सभी ने कामिनी के किरदार को खूब पसंद भी किया था। रिहान 19वें दशक की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल कांस फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी और कई सुपरहिट फिल्मों में भी एक्ट्रेस ने काम किया था और अपनी एक्टिंग से लोगों को मुरेट भी बनाया था। कामिनी कौशल के फिल्मी करियर की बात करें तो बता दें कामिनी कौशल ने निजान नगर फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।

इसके बाद उन्होंने शहीद और मनोज कुमार की फिल्म पूरब और पश्चिम उपकार जेल यात्रा जिद्दी विराज बहू हीरालाल पन्नालाल लागा चुनरी में दाग और कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। तो अब 98 की उम्र में आंखें मूंदकर दुनिया से चल बसी एक्ट्रेस अपने पीछे रोते बिलखते परिवार के साथ-साथ लाखों फैंस को छोड़कर चली गई हैं।

आज 14 नवंबर के दिन आखिरी सांस लेने वाली एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार 15 नवंबर को किए जाने की खबरें लेकिन आंखें मूंदकर दुनिया से अलविदा कह गई कामिनी कौशल का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा इसके लिए किसी ऑफिशियल अपडेट का इंतजार करना होगा। लेकिन अभी एक्ट्रेस की मौत से परिवार में मातम तो बॉलीवुड के गलियारे में शौक की लहर दौड़ रही है और सभी नम आंखों से दिग्गज एक्ट्रेस को भावनी श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

Leave a Comment