जया बच्चन की हरकत पर बबाल, तब्बू की रैंप वॉक पर उठे सवाल।

कजुरारी आंखें, चेहरे पर झुर्रियां और अटपटी चाल। हुस्नेम मलिका बनी तब्बू की रैंप वॉक ने लोगों को किया हैरान। तो बिग बी की बीवी ने तब्बू पर लुटाया प्यार। खड़े होकर बजाई तालियां दी फ्लाइंग । हंसती खिलखिलाती दिखी ऐश्वर्या की सासू मां। चांद सितारों से सजी ग्लैमर वर्ल्ड की यह हसीन शाम कि रंग और रौनक देखने लायक रही। 13 नवंबर को माया नगरी इस तरह जश्न में डूबी थी कि मानो जैसे एक साथ कई सितारे जमीन पर उतर आए हो।

दरअसल डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने बीती शाम शानदार और एकदम धमाकेदार फैशन शो ऑर्गेनाइज किया था। या यूं कहें कि मानो जैसी कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म का ग्रैंड क्लाइमक्स हो। बेहद ही खास अंदाज में अबू जानी और संदीप खोसला ने आठ मुंबई में अाउज एंड वन नाइट्स की कहानी अपने फैशन शो के जरिए लोगों के सामने पेश की।

बीते दिन इस फैशन शो से यह बात तो साफ-साफ जाहिर हो रही थी कि इस जोड़ी का स्टोरी थ्रिलिंग और ड्रामा के साथ एक अटूट प्रेम और रिश्ता है। 360° रनवे पर बसे पसंदीदा फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला की झलक के साथ यह रात एकदम जगमगा उठी। यह बात वीडियो में साफ-साफ जाहिर भी हो रही है।

इस शाम में चार चांद तब लगे जब खुद तब्बू शो स्टॉपर के तौर पर रैंप पर हुस्ने मलिका बनोत्री। 54 साल की तब्बू का यह रूप देख हर कोई दंग रह गया है। फैशन शो के कई वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस का यह अंदाज सोशल मीडिया पर दिल छू ले गया है। लेकिन जहां कुछ लोगों को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग तब्बू को उनकी अटपटी चाल और उनके लुक के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वह मॉडलिंग के लिए नहीं बनी है। चेहरे पर झुर्रियां, आंखों के नीचे काले घेरे और हैवी मेकअप के साथ तब्बू का यह लुक कुछ खास इंप्रेसिव नहीं लगा। बात करें तब्बू के लुक की तो उन्होंने ब्लैक कलर का थ्री पीस सूट पहना था।

उनकी ड्रेस पर सफेद कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने बाल बांधे हुए थे और अपने लुक को डार्क मेकअप से पूरा किया। इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें रैंप पर जलवा दिखाते हुए तब्बू को जया बच्चन खूब चेयर करती और प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही तब्बू सेंटर स्टेज पर शो के होस्ट के साथ आती है। वैसे ही जया और श्वेता के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग खड़े हो जाते हैं। इस दौरान जया का अलग ही रूप देखने को मिला। हमेशा गुस्से में रहने वाली बिग बी की बीवी तब्बू को फ्लाइंग देती हुई नजर आ रही हैं।

हालांकि इस फ्लाइंग पर भी सोशल मीडिया पर बवाल छिड़ गया है। इंटरनेट पर कुछ फैंस दावा कर रहे हैं कि यह फ्लाइंग और चेयरिंग जया बच्चन तब्बू के लिए नहीं बल्कि अबू जानी और संदीप खोसला के लिए कर रही थी। पहली नजर में यह लगता है कि वह तब्बू के शानदार वॉक को एप्रिशिएट कर रही हैं। हालांकि हमेशा की तरह यूज़र्स ने इस वीडियो पर अलग ही एंगल ढूंढ निकाला और जया बच्चन को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कुछ यूज़र्स ने जया बच्चन के इस बिहेवियर को थर्ड क्लास कहकर ट्रोल किया है। हालांकि इस वीडियो में यह साफ नहीं होता कि जया बच्चन का उत्साह किसके लिए था। लेकिन यह बहस सोशल मीडिया पर जोर पकड़ चुकी है। बता दें कि अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन शो को देखने के लिए नीतू कपूर, श्वेता बच्चन, मीरा राजपूत औररी, यश बिरला और पूजा बत्रा जैसी तमाम हस्तियां शामिल हुई। रेड कारपेट पर हर बार की तरह इस बार भी औररी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑक्टोपस शेप का हाथ में अनोखा हैंडबैग लिए औररी रेड कारपेट पर आए जो कि इंटरनेट पर चर्चाओं का कारण बन गए।

Leave a Comment