चुप..मुंह बंद…सनी देओल के बाद पैपराज़ी पर बौखलाई जया बच्चन।

आप लोग है ना फोटो लो बदतमीज़ी मत करो ठीक है चुप रहो मुंह बंद रखो फोटो लो खत्म चुप रहो मुंह बंद रखो फोटो लो खत्म पेप्राज़ी पर टूटा जया बच्चन का कहर पल भर में कर दी पैप्स की बोलती बंद पहले सनी ने दी पेप्राज़ी को गाली अब बिग बी की बीवी बिजली बन बरसी बाय बोल रहे पेप्स को सुनाया चुप रहने मुंह बंद करने का फरमान यूं तो पेपराजी को आंख आंखें दिखाना, चिल्लाना, गुस्सा दिखाना और खदेड़ना जया बच्चन के लिए नया नहीं है।

कई बार जया जी का गुस्सा पेप्राज़ी और फैंस पर फूटा है। लेकिन इस बार एक दिन में दो-दो बार पेप्राज़ी को होना पड़ा है सितारों के गुस्से का शिकार। 13 नवंबर के दिन पहले तो सनी देओल ने सुबह सवेरे अपने बंगले के बाहर डेरा जमाए बैठे पेप्स की क्लास लगा दी। यहां तक कि उन्हें गाली भी दे डाली। और फिर जैसे ही शाम ढली तो ऐश्वर्या की सासू मां जया बच्चन ने रही सही कसर भी पूरी कर दी।

दरअसल गुरुवार को फेमस फैशन डिजाइनर जोड़ी अबूजानी और संदीप खोसला ने एक खास फैशन शो का आयोजन किया था। जिसमें इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। तो बिग बी की बीवी जया बच्चन बेटी श्वेता के साथ अपने फेवरेट फैशन डिजाइनर को चेयर करने इवेंट में आई। क्रीम कलर का सूट पहने और मुंह पर मास्क लगाए जया बच्चन इवेंट में आने से पहले ही एंग्री मूड में नजर आ रही थी। जैसे ही उन्होंने रेड कारपेट पर कदम रखा तो वहां मौजूद कैमरामैन और पेप्स ने उन्हें घेर लिया। कैमरों की चमचमाती हुई फ्लैश लाइट्स और भीड़ को देख जया बच्चन का पारा हाई हो गया।

उन्होंने सबको हाथ के इशारे से साइड होने का फरमान सुना दिया। नाउ इनफ इज इनफ साइड हो जाओ आप लोग बस हो गया भाई बस बस हो गया यहां तो जया जी की बेटी श्वेता बच्चन ने जैसे तैसे बात संभाली और पैप्स को घूर-घूर कर देख रही मां का हाथ पकड़ कर उन्हें वहां से ले गई। हालांकि यह तो सिर्फ ट्रेलर था।

असली तमाशा तो बाद में हुआ। जब सामने से गुजर रही जया बच्चन को देख वहां मौजूद कुछ पेप्स ने उन्हें बाय बोलना शुरू कर दिया। और फिर फूटा जया बच्चन के गुस्से का ज्वालामुखी। बाय बोल रहे पेप्स पर जया बच्चन कहर बनकर बरसी और बेचारे पेप्स को बचने का मौका भी नहीं दिया। आप लोग है ना फोटो लो बदतमीज़ी मत करो। ठीक है?

चुप रहो, मुंह बंद रखो, फोटो लो खत्म। ऊपर से कमेंट्स करते रहते हो। जया बच्चन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और हर किसी का ध्यान बटोर रहा है। जिसे देख लोग कमेंट बाजी कर रहे हैं। कुछ जया जी के इस बर्ताव को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग जया बच्चन को हमेशा की तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है वो वास्तव में सही है। वहीं एक ने कमेंट किया पेप्स आज सुबह से खा रहे हैं।

एक और ने लिखा कि अरे इसका फोटो लेते ही क्यों हो? अपनी इज्जत अपने हाथ में होती है। वहीं एक शख्स ने पेपरा की साइड लेते हुए लिखा कि मीडिया वाले इनकी खाते ही क्यों हैं? जिस दिन भाव देना बंद कर देंगे उस दिन सब ठीक हो जाएगा।

वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनका यह मानना है कि जया बच्चन का पेप्स और मीडिया पर यूं भड़कना दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की वजह से है। दरअसल देओल परिवार बच्चन फैमिली के बेहद करीब हैं।

जया और अमिताभ ना सिर्फ धर्मेंद्र के पड़ोसी हैं बल्कि तीनों ने कई फिल्मों में साथ में काम भी किया है। वहीं बीते दिनों जिस तरह धर्मेंद्र के निधन की फेक खबरें चला दी गई थी उसे देख ईशा देओल और हेमा मालिनी समेत कई सितारों ने मीडिया को आड़े हाथों लिया था।

Leave a Comment