अब फैंस को नहीं होंगे धर्मेंद्र के दीदार। एक झलक देख पाना भी होगा मुश्किल। झूठी अफवाहों पर फूटा बेटे सनी का गुस्सा। मीडिया को लगाई जोरदार फटकार। परिवार वालों ने सुरक्षा पर लिया बड़ा फैसला। घर के बाहर लगा पैप्स का तांता। तो पुलिस वालों ने उठाया बड़ा कदम। जैसा कि सभी जानते ही हैं कि पिछले कुछ दिनों से पूरा देओल परिवार बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ब्रच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद अपने घर पर वापस लौट आए हैं।
परिवार वालों ने इस बात का फैसला लिया है कि वह आगे का इलाज घर पर ही करवाएंगे। ऐसे में अपने चहेते एक्टर की हेल्थ अपडेट के बारे में और स्वस्थ होकर उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनके फैंस। उनके घर के बाहर पिछले कुछ दिनों से तमाम मीडिया रिपोर्टर्स और पैपराजीज ने डेरा जमाया हुआ है।
जिसके चलते गुरुवार सुबह सनी देओल का गुस्सा उनके घर के बाहर जमा हुए लोगों पर फूट पड़ा। अब देओल परिवार ने एक ठोस कदम उठाया है। जिसके बाद देओल बंगले के बाहर डेरा जमाना तो दूर वहां 5 मिनट खड़ा होना भी मुश्किल है। फैंस को अब धर्मेंद्र के दीदार भी नहीं हो पाएंगे। बताया जा रहा है कि वह बार-बार देओल परिवार की प्राइवेसी में दखल अंदाजी करने की वजह से यह बड़ा फैसला लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देओल परिवार ने ऐसा फैसला लिया है कि अब से घर के बाहर कोई भी मीडिया वहां मौजूद नहीं रहेगा। जैसे ही परिवार ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी, पुलिस ने आते ही मीडिया को धर्मेंद्र जी के घर के बाहर से हटा दिया। बता दें कि धर्मेंद्र के बंगले के आसपास किसी भी एजेंसी की मीडिया के खड़े होने पर पुलिस एक्शन में आ गई है।
इसी बीच करण जौहर ने भी पापराजी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि नाजुक हालातों में देओल परिवार की नीजता का ख्याल रखा जाए। करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा जब बुनियादी शिष्टाचार और संवेदनशीलता हमारे दिलों और हमारे कार्यों से दूर हो जाती है तो हमें पता चल जाता है कि हम कितने खराब हैं। कृपया एक परिवार को अकेला छोड़ दें। वो पहले ही भावनात्मक रूप से बहुत संघर्ष कर रहे हैं। एक जीवित दिव्य जिसने हमारे सिनेमा में इतना बड़ा योगदान दिया है कि वो पेपराज और मीडिया तक तमाशा देखना दिल दहलाने वाला है।
यह कवरेज नहीं बल्कि अपमान है। बता दें कि धर्मेंद्र को कुछ दिनों के इलाज के बाद बुधवार 12 नवंबर की सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। देओल परिवार के सदस्यों के साथ-साथ शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा जैसे एक्टर्स ने भी अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। जब धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती किया गया था, तब उनके ना रहने की अफवाहएं भी मीडिया में फैल गई थी। हालांकि धर्मेंद्र के स्वस्थ होने पर भी इस तरह की खबर सुन परिवार वालों ने नाराजगी जाहिर की थी।
हेमा मालिनी ने ऐसी अफवाहएं फैलाने वालों की जमकर फटकार लगाई थी। वहीं आज सुबह एक्टर की बेटी सनी देओल के गुस्से का बांध भी टूट गया और वह ना चाहते हुए भी गाली गलौज करने पर मजबूर हो गए। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से साफ-साफ झलक रहा था कि वह पेपराजी की गैर जिम्मेदाराना हरकत से बेहद नाराज हैं। वहीं धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर पूरा परिवार ही परेशान है। हेमा मालिनी ने बताया कि बच्चे सोए नहीं है। धर्मेंद्र जी की हेल्थ को लेकर परिवार का हर सदस्य चिंतित है। राहत की बात यह है कि धर्मेंद्र जी की हालत में सुधार हो रहा है।
