धर्मेंद्र के जबरा फैन का रो रो कर हुआ बुरा हाल।

सुपरस्टार धर्मेंद्र की हालत में सुधार आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टर्स ने कहा कि उनका आगे का इलाज उनके घर पर ही होगा। इसी बीच पूरे देश में खुशी की लहर के साथ ही दुआओं और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआएं लगातार जारी है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें भावुक कर देनेरी वाला यह वीडियो। यह वीडियो धर्मेंद्र के एक जबरा फैन का है। वीडियो में फैन धर्मेंद्र के लिए दुआएं करते दिखाई दे रहे हैं।

यह शख्स उस दौरान काफी भावुक होता है और रोता दिखाई दे रहा है। हाथ में तस्वीर के साथ एक फ्लेसी पकड़ा हुआ है जिस पर लिखा है हे ईश्वर कृपा करके धर्म जी को जल्दी ठीक कर दीजिए। इसके साथ ही वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह रोते दिखाई दे रहे हैं।

धर्मेंद्र के लिए यहां दुआएं करने वाले सिर्फ एक यह ही नहीं बल्कि वहां और पूरे देश भर में ऐसा माहौल देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment