बॉलीवुड के चार्मिंग सुपरस्टार और हीन का टैग हासिल कर चुके धर्मेंद्र की लगातार खबरों की वजह से फैंस और सेलेब्स काफी दुखी हैं।
उन्होंने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। लेकिन एक्टर फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। यह तो सभी जानते हैं कि एक्टर ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचाई और दोनों शादी के बाद दो बेटियों के पेरेंट्स बने।
लेकिन उनकी पहली पत्नी लाइमलाइट से हमेशा दूर रहीं। इसके साथ ही धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बच्चे भी कुछ लाइमलाइट से दूर रहे तो कुछ बॉलीवुड में धमाल मचाए। ऐसे में कई लोग यह नहीं जानते कि धर्मेंद्र की पहली शादी से भी दो बेटियां हैं। चलिए बताते हैं आपको धर्मेंद्र की पहली शादी से कितनी बेटियां हैं और क्या करती हैं।
दरअसल धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। जिससे एक्टर ने साल 1954 में अरेंज मैरिज की थी। उस वक्त धर्मेंद्र की हिंदी सिनेमा से कोई पहचान नहीं थी। जब एक्टर बॉलीवुड में आए थे तो वह ना सिर्फ शादीशुदा थे बल्कि पिता भी बन चुके थे। वहीं प्रकाश कौर भी दिखने में बेहद खूबसूरत हैं लेकिन उन्होंने कभी इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा। वो हमेशा एक हाउसवाइफ रही और अपने बच्चों की अच्छी परवरिश की।
बता दें कि धर्मेंद्र और प्रकाश कौर शादी के बाद चार बच्चों के पेरेंट्स बने। जिनमें दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं और दो बेटियां हैं जिसका नाम अजीता और विजेता है। सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता के नक्शे कदमों पर चलते हुए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई लेकिन एक्टर की बेटियां हमेशा लाइमलाइट से दूर रही।
धर्मेंद्र की एक बेटी अजीता देओल वो अमेरिका में रहती हैं और साइकोलॉजी की प्रोफेसर हैं। व उनकी दूसरी बेटी डायरेक्टर हैं। अक्सर सनी देओल अपनी बहनों और मां प्रकाश कौर के साथ सोशल मीडिया पर फोटोस भी शेयर करते रहते हैं।
