दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत नाजुक। पर किया गया शिफ्ट। कई दिनों से अस्पताल में भर्ती। सांस लेने में आ रही थी दिक्कत। देओल परिवार में दुख का माहौल। पिता की चिंता में घिरे सनी और बॉबी।
बेटियों का भी हाल बेहाल। देखरेख के लिए पल-पल मौजूद दोनों बीवियां। बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
89 साल के धर्मेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें वह मुंबई के ब्रच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं और इस समय पूरा परिवार उनके साथ अस्पताल में मौजूद है। आपको बता दें लगभग 10 दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। उस समय यह भी कहा गया कि वह रूटीन चेकअप के लिए एडमिट हुए थे और चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। इसी बीच एक हफ्ते पहले धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने एक्टर का हेल्थ अपडेट भी दिया था। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है? तो हेमा मालिनी ने हाथ जोड़कर कहा था ठीक है।
हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है उनकी हालत बेहद नाजुक है। उन्हें पर शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंखों की भी सर्जरी हुई थी। उनकी एक आंख में धुंधलापन था। इसी वजह से उनकी आंखों की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई थी। इसके अलावा उनका मोतियाबिंद का भी ऑपरेशन हो चुका है। इस ऑपरेशन के बाद धर्मेंद्र एकदम फिट हो गए थे। लेकिन अब धर्मेंद्र के फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। जब से यह खबर सामने आई है कि उनकी हालत नाजुक है।
उनकी तबीयत की हर अपडेट जानने के लिए वो बेसबर बैठे हुए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी। प्रकाश कौर धर्मेंद्र की पहली पत्नी है। दोनों की शादी साल 1954 में हुई थी। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं। इसके अलावा उनकी दो बेटियां भी हैं।
जिनका नाम विजेता और अजीता है। वहीं उन्होंने दूसरी शादी 1980 में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी से की थी। एक्ट्रेस और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं ईशा देओल और अहाना देओल। आपको बता दें 89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी एक्टिव हैं। उन्हें अपने काम से बहुत लगाव था।
आखिरी बार उन्हें कृति सेन और शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था। अब वह फिल्म 21 में दिखाई देने वाले हैं। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा के साथ नजर आने वाले हैं।
यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास अपने टू भी पाइपलाइन में मौजूद है। धर्मेंद्र पिछले 6.5 दशकों से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। अपने इतने लंबे करियर में उन्होंने ढेरों बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन किया है।
