क्या फिनाले से पहले तय हुआ बिग बॉस 19 का विनर? क्या एक के बाद एक एिक्शन ने खोला विजेता का सच? बिग बॉस के मेकर्स की स्ट्रेटजी का हुआ खुलासा। क्या वायरल होते ही लिस्ट ने उड़ाए लोगों के होश? तो लोगों ने शुरू की बिग बॉस को करने की मांग।
जी हां, कलर्स टीवी के मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो। बिग बॉस 19 अब धीरे-धीरे फाइनल के नजदीक पहुंच रहा है। शो में हर हफ्ते कंटेस्टेंट की गिनती कम हो रही है और ग्रैंड फिनाले पास आता हुआ नजर आ रहा है। शो से हर हफ्ते घरवाले बेघर हो रहे हैं और शो का सफर पहले से भी मजेदार होता हुआ दिखाई दे रहा है।
अभिषेक बजाज, नीलम, बसीर, जीशान के साथ-साथ कई बड़े खिलाड़ी भी घर से एलिमिनेट हो चुके हैं। तो अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के मुताबिक बिग बॉस के 19वें सीजन का विनर अमाल मलिक को डिक्लेअ किया जा रहा है।
एक्स पर एक नहीं बल्कि ढेरों पोस्ट में यह दावे किए जा रहे हैं कि इस सीजन का विनर अमाल मलिक ही बनने वाले हैं। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावे किए जा रहे हैं कि अमाल मलिक का शो के शुरुआत से ही विनर बनना फिक्स था। साथ ही बीबी फैंस भी अमाल मलिक के वायरल विनर पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
और यही कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जिस तरह से अमाल को शो के मेकर्स के साथ-साथ सलमान खान सपोर्ट और फेवर कर रहे हैं तो काफी हद तक उनके विजेता बनने के चांसेस साफ नजर भी आ रहे हैं। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे अमाल मलिक को हर दूसरी पोस्ट में विजेता फिनाले से पहले ही अनाउंस किया जा रहा है और जिस तरह से अमाल को लेकर सोशल मीडिया पर बस क्रिएट हो रहा है उससे कुछ लोग डिसपॉइंट भी होते हुए नजर आ रहे हैं और बीबी मेकर्स पर बायस्ड होने का इल्जाम भी लगा रहे हैं।
साथ ही शो को बॉयकॉट करने तक की भी चर्चा फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी है। खैर एक तरफ जहां अमाल मलिक के विनर बनने का बस खूब देखने को मिल रहा है तो दूसरी तरफ एक वायरल लिस्ट भी खूब लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। जिसमें टीवी एक्टर गौरव खन्ना के शो के विनर बनने के दावे देखने को मिल रहे हैं। विनर के साथ-साथ इस लिस्ट में आप देख सकते हैं कि एक-एक कर घर से बेघर हुए घर वालों के एिक्शन की सीक्वेंस भी पहले से ही प्रेडिक्ट की जा चुकी थी।
किस हफ्ते कौन सा सदस्य घर से आउट होगा यह इस लिस्ट में साफ देखने को मिल रहा है। साथ ही इस वायरल लिस्ट के मुताबिक शो का विनर गौरव खन्ना को बताया जा रहा है। साथ ही पांच रनर अप का जिक्र भी इस पोस्ट में साफ देखने को मिल रहा है। लेकिन रनर अप्स के नामों में अभिषेक बजाज का नाम भी शामिल है।
लेकिन जैसा कि आप शो देख ही रहे हैं तो अभिषेक फिलहाल शो से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में इस वायरल विनर लिस्ट पर कुछ लोग अपना रिएक्शन देते हुए इसे फेक बता रहे हैं तो कुछ लोग इस पर विश्वास करते हुए भी नजर आ रहे हैं। साथ ही कही गई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावे किए जा रहे हैं कि टॉप टू की लड़ाई गौरव खन्ना और अमाल मलिक के बीच हो सकती है और इन्हीं दोनों में से कोई बिग बॉस 19 की चमचमाती ट्रॉफी अपने साथ अपने घर ले जाएगा। खैर दावे, कयास और खबरें चाहे जितनी भी हो लेकिन वाकई में देखना खास होगा कि किस सदस्य के हाथ 19वें सीजन की चमचमाती ट्रॉफी लगती है।
