अभी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं होंगी कैटरीना। बेटे को घर ले जाने के लिए विक्की को करना होगा थोड़ा और इंतजार। नन्हे नाती से मिलने पहुंची नानी सुजैन। तो दादा बन खुशी से झूमे श्याम कौशल ने जताया आभार। कौशल परिवार में इस वक्त अनलिमिटेड खुशियों की बहार आई हुई है। शादी के 4 साल बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर आंगन में नन्हे मुन्ने की किलकारी गूंजी है। 42 साल की उम्र में कैट ने हेल्दी बेबी बॉय को जन्म दिया है।
जैसे ही कपल ने अपने घर में नन्हे मुन्ने के आने की खबर दुनिया से शेयर की तो नए-नवेले मम्मी पापा को दुनिया भर से फैंस बधाइयां देने लगे और जूनियर कौशल पर प्यार लुटाने लगे। विक्की कौशल भी अपने नन्हे राजकुमार को घर ले जाने के लिए बेहद एक्साइटेड है। हालांकि लगता है कि अपने जूनियर कौशल को घर ले जाने के लिए मिस्टर कौशल को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि 7 नवंबर की सुबह मां बनी कैटरीना हॉस्पिटल से कब डिस्चार्ज होंगी इसके बारे में उनके डॉक्टर्स ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। दरअसल 42 साल की उम्र में मां बनी कैटरीना के तमाम फैंस मां और बेबी की सेहत को लेकर फिक्रमंद थे।
वहीं हॉस्पिटल से विक्की की बीवी और बेटे के बारे में जानकारी दी गई। बता दें कि कैटरीना ने मुंबई के एच Reliance हॉस्पिटल में सुबह करीब 8:23 पर बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद हॉस्पिटल की ओर से एक ऑफिशियल हेल्थ अपडेट जारी किया गया जिसमें बताया गया कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और बेबी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
हालांकि उनके डिस्चार्ज की तारीख अभी तक तय नहीं की गई है। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। वहीं शनिवार को कैटरीना की मां सुजेंट टर्कट भी अपने नन्हे नाती से मिलने के लिए एचन Reliance हॉस्पिटल पहुंची। सुजैन टरक्वेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिनमें उन्हें अपनी गाड़ी में बैठे देखा जा सकता है। नाना बनने की खुशी सुजैन के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।
वहीं दादा बनने के एक दिन बाद विक्की कौशल के पापा श्याम कौशल ने भी अपनी खुशी को जाहिर किया और भगवान के प्रति आभार जताते हुए यह भी बताया कि कौशल परिवार में फिलहाल कैसा माहौल है। शनिवार को श्याम कौशल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि शुक्रिया रब्दा कल से भगवान का मेरे परिवार पर इतना मेहरबान रहने के लिए जितना भी शुक्र कर रहा हूं। उनकी ब्लेसिंग के सामने सब कम पड़ रहा है। भगवान बहुत दयालु हैं और हमेशा से रहे हैं। भगवान की मेहरबानी ऐसे ही मेरे बच्चों पर और सबसे जूनियर कौशल पर बनी रहे। हम सब बहुत खुश हैं और खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं। दादा बनने की खुशी शब्दों में बयान नहीं की जा सकती।
भगवान सबको आशीर्वाद दे। रब राखा। शुक्रिया। रबदा। श्याम कौशल के इस पोस्ट पर तमाम फैंस और सेलिब्स कमेंट कर रहे हैं और उन्हें दादा बनने की बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि कौशल परिवार में 36 साल बाद नन्ही खुशियों के कदम पड़े हैं। भतीजे के आने के बाद अब चाचू सनी कौशल का प्रमोशन हो गया है और चाचा बनकर सनी भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के 700 साल पुराने केले में रॉयल स्टाइल वेडिंग की थी। बीते कुछ सालों से कैटरीना फिल्मों में कम एक्टिव हैं और अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बिजनेस पर फोकस कर रही हैं। सितंबर के महीने में कैटरीना और विक्की ने एक मोनोक्रोम फोटो शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। इस बार विक्की और कैट अपनी फोर्थ मैरिज एनिवर्सरी नन्हे बेटे के साथ सेलिब्रेट करेंगे।
