पंचतत्व में विलीन हुई जरीन खान। मां के चिता को बेटे जायद ने दी मुग्नि। बीवी की निधन से संजय खान को लगा बड़ा सदमा। मुश्किल वक्त में सुजैन का सहारा बने ऋतिक रोशन। पारसी जरीन का हिंदू रीति रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार। नम आंखों से सितारों ने कहा अलविदा।
जी हां, बड़े पर्दे के दिग्गज एक्टर संजय खान की बीवी जरीन खान पंचतत्व में विलीन होकर हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से रुखसत हो गई हैं। 81 साल की उम्र में दम तोड़ने वाली जरीन खान ने मुंबई में अपने घर पर ही आखिरी सांस ली और लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते इस दुनिया से अलविदा कहा। बताया जा रहा है कि जरीन को शुक्रवार सुबह आया था जिसके चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तो मां के यूं अचानक गुजर जाने से बेटा बेटी के साथ-साथ संजय खान पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है और मां की चिता को आंखों में आंसू लिए और चेहरे पर दर्द तकलीफ के साथ बेटे जायद ने मुखाग्नि देने के साथ-साथ अंतिम संस्कार की सारी क्रियाओं को पूरा किया।
जैसा कि आप देख सकते हैं कि आगे-आगे जायद खान और पीछे-पीछे जरीन खान की अर्थी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाता पूरा परिवार वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। सभी की आंखों में आंसू और बेटी सुजैन सदमे में साफ नजर आ रही है। साथ ही परिवार के बाकी सदस्य भी जरीन खान के चेहरे को निहारते हुए साफ वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।
तो वहीं अपनी धर्मपत्नी को खोने के दर्द में भी संजय खान को साफ देखा जा सकता है। लड़खड़ाते कदमों के साथ बीवी को अंतिम विदाई देने वाले संजय खान अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे और इस दौरान उनके चेहरे पर सदमा और दर्द साफ-साफ देखा जा सकता है। जी हां, 81 की उम्र में आखिरी सांस लेकर पंचतत्व में विलीन हो चुकी अपनी एक्स सास के आखिरी दर्शन करने ऋतिक रोशन भी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ श्मशान घाट पहुंचे। सालों पहले सुजैन संग रिश्ता खत्म होने के बाद भी मुश्किल वक्त में ऋतिक एक्स बीवी का सहारा बने और अपनी मौजूदगी से उनकी हिम्मत बढ़ाई।
बता दें कि जरीन खान के निधन की खबर सामने आने के बाद शबाना आजमी, नीलम कोठारी, रकुलप्रीत सिंह, जैकी बगनानी, अली जैसमीन, जया बच्चन के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज भी उन्हें अंतिम दर्शन के साथ-साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। बहरहाल बता दें कि जरीन अपने पीछे एक हंसता खेलता परिवार छोड़ गई हैं।
पति संजय के साथ-साथ जरीन अपने बेटा बेटी को अकेला छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गई है। मां की मौत से दोनों को गहरा सदमा लगा है और सुजैन और जायद बुरी तरह टूट कर बिखर गए हैं। हाल ही में जरीन खान ने अपना 81वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। सुजैन ने भी अपनी मां के लिए एक बेहद ही प्यारा और इमोशनल नोट भी उनके बर्थडे पर शेयर किया था। और किसने सोचा था कि उन्हीं खुशियों को किसी की बुरी नजर लग जाएगी। वहीं अब मां और बेस्ट फ्रेंड को खोने के बाद सुजैन काफी दर्द में है।
एक्ट्रेस फिलहाल कुछ भी कहने की कंडीशन में नहीं है। जाहिर है मां की ही मौत के गम से उभरने में सुजैन और जायद को काफी वक्त लगेगा और शायद वो दोनों ता उम्र इस दर्ज से कभी उभर भी ना पाए।
जानकारी के लिए बता दें कि आज अंतिम संस्कार के बाद जरीन खान की आत्मा की शांति के लिए 10 नवंबर को मुंबई के जे डब्ल्यू मेरठ में परिवार की तरफ से एक शोक सभा भी आयोजित की गई है।
