ट्विंकल खन्ना अपने शो टू मच में गेस्ट को बुला ही क्यों रही है? क्योंकि अपने शो के लिए वो ही काफी है। ट्विंकल खन्ना ने अपने शो टू मच में पिछले कुछ एपिसोड्स में ऐसे स्टेटमेंट्स दे दिए हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक बहस शुरू कर दी है। कुछ दिनों पहले जब इस शो में जानवी कपूर और करण जौहर आए थे तब ट्विंकल खन्ना ने कहा था कि फिजिकल चीटिंग ठीक है।
इमोशनल चीटिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने फिजिकल चीटिंग को नॉर्मलाइज करने की कोशिश की थी और इसमें सपोर्ट किया था काजोल एंड करण जौहर ने। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि कहीं ना कहीं ट्विंकल खन्ना ने इंडस्ट्री में फिजिकल चीटिंग को नॉर्मलाइज करने की कोशिश की है। यानी कि फिजिकली आप किसी के भी साथ रिलेशनशिप बनाओ। सेक्सुअल हो या इंटिमेट हो वह चीटिंग नहीं है। इमोशनली आपको किसी को चीट नहीं करना चाहिए। यह बहस अभी खत्म नहीं हुई थी कि उससे पहले ही ट्विंकल खन्ना ने अब एक और ऐसा स्टेटमेंट दे दिया है जिससे एक नई बहस ही छिड़ गई है।
लेटेस्ट एपिसोड में जब फरा खान और अनन्या पांडे आए तब कुछ बात निकली तो ट्विंकल खन्ना ने कहा कि जो एडल्ट लोग होते हैं जो एजेड लोग होते हैं वो अपने अफेयर्स को बहुत अच्छे से छिपा लेते हैं। यानी कि अफेयर्स छुपाने के मामले में वो यंग जनरेशन से बहुत आगे हैं। तो इस पर अनन्या ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं है। इन दिनों अफेयर्स का पता जल्दी चल जाता है क्योंकि सोशल मीडिया पर सब कुछ आ ही जाता है। इसके बाद ट्विंकल खन्ना कहती नजर आती है कि आज की जो जनरेशन है वो कपड़ों से ज्यादा अफेयर्स कर लेती है। जितनी जल्दी कपड़े नहीं बदलती उतनी जल्दी तो आज की जनरेशन पार्टनर्स बदल देती है। ट्विंकल खन्ना के इन बयानों के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।
पहले जब ट्विंकल खन्ना ने कहा था कि फिजिकल चीटिंग कोई चीटिंग नहीं होती है। रात गई बात गई तब भी लोगों ने कहा कि ट्विंकल ने यह बात इसलिए कही है क्योंकि कहीं ना कहीं वह अक्षय कुमार के अफेयर्स की जो बातें सुनती है उससे उन्होंने समझौता कर लिया है और अब वापस जब ट्विंकल खन्ना ने यह बात कही है
