खत्म हुआ माही का 9 साल का इंतजार। विवादों के बीच फैंस को सुनाई खुशखबरी। इस खास शख्स से मिलकर खुशी से झूम उठी एक्ट्रेस। जिंदगी की करने जा रही हैं नई शुरुआत। घर की चार दीवारी से निकलकर हुई आजाद। अपने बलबूते पर गुजारेंगी आगे की लाइफ। भगवान से लगाई मदद की गुहार। पूरी हुई टीवी की नकुशा की ख्वाहिश। जय माही की टूटी 15 साल की शादी।
बिना एलुमनी के तारा के मम्मी पापा ने लिया तलाक। बच्चों की अच्छी परवरिश करना चाहती हैं एक्ट्रेस। जैसा कि सभी जानते ही होंगे पिछले लंबे वक्त से जय भानुशाली और माही विज अपनी निजी जिंदगी के चलते न्यूज़ हेडलाइंस का हॉट टॉपिक बने हुए हैं।
कपल की 15 साल की शादी टूटने की खबरों पर एक के बाद एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कपल के तलाक की खबरें जंगल में आग की तरह फैल गई थी। हालांकि इन सभी खबरों पर दोनों में से किसी ने अभी तक अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया था। लेकिन जब बात बच्चों पर आई तो आखिरकार माही ने कुछ दिन पहले अपने ब्लॉग के जरिए इन सभी अफवाहों पर साध रखे मौन व्रत को तोड़ ही दिया। लेकिन अब इन सभी विवादों ने एक नया मोड़ ले लिया है। जी हां, तलाक की खबरों के बीच माही ने अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने का फैसला ले लिया है। और अब इस बात का खुलासा खुद उन्होंने अपने हालिया वॉग में किया है। जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि माही ने पिछले लंबे वक्त से छोटे पर्दे और एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक ले रखा था।
लेकिन उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा था। वह Instagram और ब्रांड कोलैब के जरिए पूरी तरह से एक्टिव हैं। तो वहीं अब उन्होंने छोटे पर्दे पर कमबैक करने का फैसला भी कर लिया है। जी हां, इन सभी विवादों को साइड रखते हुए उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस करने का फैसला लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं माही ने लेटेस्ट ब्लॉग में अपने न्यू प्रोजेक्ट के वर्क लोकेशन की भी झलक दिखाई।
लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जिसे देखने के बाद लोगों के जेहन में कई सवाल पैदा होने लग गए हैं। माही के ब्लॉग के थंबनेल में मिस्ट्री मैन की झलक पाने के बाद हर कोई दंग रह गया है। कुछ लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए कि आखिर कौन है वो शख्स जिसको देखते ही वॉग में खुशी से झूम उठी है तारा की मम्मी।
हालांकि आपको यह भी बता दें कि इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जब से जय माही के तलाक की खबरें सामने आई हैं, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ यूज़र्स ने दावा किया है कि माही ने जय से बड़ी रकम की मांग की है।
हालांकि करीबी सूत्रों के मुताबिक यह खबरें बिल्कुल गलत हैं। दिलचस्प बात यह है कि जय भानुशाली ने इस पूरे मामले पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका रिश्ता कड़वाहट से नहीं बल्कि समझदारी से खत्म हो रहा है।
