विसावदर में 16 साल के लड़के ने ली भाई भाभी की जान।

क्रोध हर रिश्ते को खत्म कर देता है ये बात हमने कई बार कई लोगो के मुंह से सुनी है लेकिन हाल ही में गुजरात के एक छोटे से गांव से एक किस्सा सामने आया है।

गुजरात के जूनागढ़ में खौफनाक वारदात। पहले भाई को मारा फिर प्रेग्नेंट भाभी से दुष्कर्म किया। पूरी कहानी रूह कंपा देने वाली है। गुजरात के जूनागढ़ से लगभग 50 कि.मी. दूर शोभा बदला गांव के खोजियार आश्रम में एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया जैसा हम सपने में भी सोच नहीं सकते हैं। 15 साल के एक नाबालिक ने पहले अपने भाई को मार डाला। फिर प्रेग्नेंट भाभी के साथ दुष्कर्म कर उसे भी निधन के घाट उतार दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना का जिसे भी पता चला।

जिसने भी इस बारे में सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। यकीन कर पाना मुश्किल है लेकिन ऐसा हुआ है। 15 साल के इस दरिंदे ने इसके बाद जो किया वो इससे भी खौफनाक था। दोनों को निधन के घाट उतारने के बाद उसने अपने भाई-भाभी के देह को कर दफनाया।

कपड़ों में आग लगाई। खून के धब्बों को साफ किया और यह सब आरोपी ने खुद पुलिस कस्टडी में कबूला है और इस पूरे कांड में उसकी मदद किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने की। मां ने अपने छोटे बेटे को बचाने के लिए अपनी बड़े बेटे और बहू के देह को दफनाने में उसकी मदद की। पुलिस ने 15 साल के आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि मां घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं थी। लेकिन उसने देह को ठिकाने लगाने में अपने बेटे की मदद की है।

मृतकों की पहचान 22 साल के शिवम गिरी और उसकी पत्नी 19 साल की कंचन कुमारी के रूप में की गई है। शिवम गिरी इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। आरोपी आश्रम की देखभाल और गौशाला में गायों की सेवा करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शुरुआती जांच से पता चला कि उसे की लत थी। इसके कारण घर में अक्सर लड़ाई झगड़े होते थे।

बड़ा भाई उसे बार-बार की लत छोड़ने के लिए समझाता था। जिसके कारण आरोपी उससे नफरत करने लगा था। बड़ा भाई आरोपी से उसके कमाए पैसे भी रख लेता था। जिसके चलते नाबालिक ने अपने भाई की मार करने का फैसला कर लिया। 16 अक्टूबर की सुबह जब बड़ा भाई सो रहा था तभी आरोपी ने उसके सिर पर लोहे के रौड से वार कर दिया। उसे तब तक मारा जब तक वह मर नहीं गया। इसके बाद वह भाभी को मारने के लिए गया।

पति के चिल्लाने पर उसकी पत्नी कंचन घर में देखने गई तो शिवम के सिर से खून बह रहा था। पत्नी को लगा कि देवर उसे भी मार देगा तो वह खुद को छोड़ने के लिए विनती करने लगी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसके पेट पर घुटना रखकर उसका गला घोट दिया।

पुलिस ने बताया कि वार के कारण महिला के गर्भ से भी बाहर आ गया था। इसके बाद आरोपी ने घर में 5 फुट गहरा गड्ढा खोदकर देह को दफना दिया। इसके बाद खून के धब्बों को साफ किया। कपड़ों को जलाया। पुलिस को कॉल डिटेल से पता चला कि घटना के वक्त मां वहां मौजूद नहीं थी।

हालांकि उसने सबूत मिटाने में अपने बेटे की मदद जरूर की थी। पुलिस का मानना है कि अकेले नाबालिक के लिए इतना गहरा खड्डा खोदकर को दफनाना आसान नहीं है।

Leave a Comment