अमिताभ के पैर छूने पर दिलजीत दोसांझ को मिली खालिस्तान से चेतावनी।

पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांज ऑस्ट्रेलिया में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। झंडे गाड़ रहे हैं। इस बीच उनको धमकी दी गई है कि वह 1 नवंबर को मेलबर्न में होने वाला कॉन्सर्ट ना करें। चेतावनी दी है अमेरिका में रहने वाले खलिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जो सिख फॉर जस्टिस नाम का संगठन चलाता है। चेतावनी देने की वजह है कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन के पैर छूना। कौन बनेगा करोड़पति का जो एपिसोड 31 अक्टूबर को आना है उसकी रिकॉर्डिंग हो चुकी है।

टीजर में दोसांज लेजेंड्री एक्टर अमिताभ बच्चन के पैर छूते हैं। बच्चन ने भी दोसांज को पंजाब द पुत्र कहकर इंट्रोड्यूस किया। उन्हें गले लगाया। इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई और दोसांज के इस रजिस्टर की काफी तारीफ भी हो रही है। लेकिन पन्नू को यही बात नागवार गुजरी है। पन्नू ने अपने बयान में कहा है कि अमिताभ बच्चन के पैर छूकर जिसके बयान ने 1984 के दंगों को हवा दी दिलजीत दोसांज ने हर 1984 के पीड़ित हर विधवा हर अनाथ का अपमान किया है।

खालिस्तानी बदमाश पन्नू ने आगे कहा कि अनजाने में की गई गलती नहीं है। यह धोखा है। सिखों को जिंदा जला दिया गया। महिलाओं बच्चों के साथ अत्याचार हुए। उनकी राख अभी तक ठंडी नहीं हो पाई है। कोई भी सिख अपनी अंतरात्मा के साथ 1 नवंबर को परफॉर्म नहीं कर सकता। सेलिब्रेट नहीं कर सकता।

वह दिन याद करने का दिन है। इसके अलावा प्रतिबंधित खास्तानी संगठन सिक्स फॉर जस्टिस ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज को भी चिट्ठी लिखकर अपील की है कि वह एक्टर सिंगर दोसा को 2010 में दिए गए तख्त के आदेश के तहत सफाई देने के लिए बुलाएं। जिसमें नवंबर को सिख नरसंहार महीने के रूप में मान्यता दी गई है। अब आते हैं अमिताभ बच्चन पर जिनके खिलाफ पन्नू के संगठन ने अमेरिका में भी केस किया था।

सिक्स फॉर जस्टिस का आरोप है कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद अमिताभ बच्चन ने खून का बदला खून वाला बयान दिया था। दंगे की पीड़ित जगदीश कौर का आरोप है कि उन्होंने दूरदर्शन में अमिताभ को यह नारा लगाते देखा था। लेकिन गांधी परिवार खासकर राजीव गांधी के करीबी रहे अमिताभ इससे इंकार करते हैं। 2011 में अकाल तख्त के जत्थेदार को बकायदा चिट्ठी लिखकर अमिताभ बच्चन ने कहा था कि सिख विरोधी दंगों में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। ना ही उन्होंने किसी को उकसाया था।

अब चलते हैं 40 साल पहले। अक्टूबर का महीना था। तारीख थी 31 अक्टूबर। सुबह के 9:30 बज रहे थे। तब के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके घर पर उनके सुरक्षाकर्मी ही गोली मार देते हैं। वालों के नाम है सतवंत सिंह और बेयंत सिंह। दोनों ऑपरेशन ब्लू स्टार की वजह से गुस्से में थे। यह ऑपरेशन अमृतसर के गोल्डन टेंपल में छिपे जनरनल सिंह भिंडरेवाला और उनके साथियों के खिलाफ चलाया गया था। इंदिरा गांधी की के बाद सिख विरोधी दंगे बौखलाए। जिसमें दिल्ली समेत देश भर में करीब 7000 लोग मारे गए।

आखिर में बात दिलजीत दोसांज के टूर की। दोसांज फिलहाल अपने ओरा टूर के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। दोसांज ने इतिहास रच दिया है। वह भारत के ऐसे पहले कलाकार बन गए हैं जिसके सिडनी स्टेडियम वाले शो के सारे टिकट बिक गए। इनमें से कुछ टिकटों की कीमत तो ₹800 प्रति व्यक्ति थी। यानी इंडियन करेंसी में करीब ₹7000। कॉन्सर्ट में $00 फैंस शामिल हुए। इस खबर में इतना ही।

Leave a Comment