लड़खड़ाते कदम, चलना फिरना भी मुश्किल। और जिंदगी की ढलान में जीवन साथी को खोने का पहाड़ जैसा दुख। असरानी के अंतिम संस्कार में बेहाल दिखी बीवी मंजू। कभी खाई थी सात जन्म साथ निभाने की कसमें। अब पति को अलविदा कहने खुद श्मशान पहुंची मंजू। दिग्गज अभिनेता असरानी अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है।
दिवाली के दिन 20 अक्टूबर की दोपहर 3:00 बजे के करीब असरानी का निधन हो गया था। तो देर शाम उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। दिवाली की रात जब लोगों को असरारी के निधन की दुखद खबर मिली तब लोग यह जानकर भी हैरान रह गए कि उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। यहां तक कि अभिनेता के अंतिम संस्कार के बाद ही यह खबर लोगों को दी गई थी।

दरअसल परिवार ने यह फैसला अभिनेता की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए लिया था। जानकारी के मुताबिक असरानी चाहते थे कि उनका अंतिम संस्कार बिना कोई तमाशा बनाए बेहद खामोशी के साथ किया जाए। सिर्फ परिवार के चुनिंदा लोग ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल रहें। उन्होंने अपनी बीवी को यह इच्छा पहले ही बता दी थी कि वह शांति से जाना चाहते हैं। और उनकी बीवी मंजू असरानी ने ऐसा ही किया।
पति की आखिरी इच्छा को मंजू ने पूरा किया और पति के आखिरी सफर तक उनका साथ देती रही। असरानी के अंतिम संस्कार के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें मंजू असरानी बेहाल हालत में नजर आ रही हैं। पति के अंतिम संस्कार के बाद मंजू परिवार के अन्य सदस्यों के बाद क्रिमेटोरियम सेंटर से बाहर निकल रही हैं।
ब्लैक लूज कुर्ता और पजामा पहने मंजू असरानी वॉकर का सहारा लेकर चलती दिख रही हैं। बढ़ती उम्र संबंधी तकलीफों के चलते उनका चलना फिरना भी मुश्किल है। सीढ़ियां चढ़ने उतरने के लिए भी उन्हें सहारे की जरूरत पड़ती है। लेकिन असरानी को आखिरी विदाई देने वह श्मशान तक पहुंची। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। जिसे देख एक्टर के फैंस भावुक हुए जा रहे हैं। बता दें कि असरानी के निधन के बाद उनकी बीवी मंजू अकेली रह गई हैं। दरअसल असरानी की कोई औलाद नहीं थी। ता उम्र वो बेऔलाद ही रही और दोनों ही एक दूसरे का सहारा बने रहे।
लेकिन अब यह साथ भी छूट गया है। जानकारी के लिए बता दें कि असरानी की बीवी मंजू भी एक फिल्म एक्ट्रेस रही हैं। शादी से पहले उनका नाम मंजू बंसल था। मंजू 70 के दशक की जानीमानी एक्ट्रेस रही। असरानी और मंजू जब आज की ताजा खबर और नमक हराम में साथ काम कर रहे थे, तभी एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।
धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर दोनों ने शादी कर ली थी। मंजू 80 के दशक तक फिल्मों में एक्टिव रही लेकिन फिर उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। सिर्फ यही नहीं मंजू पब्लिक की नजरों से भी दूर होती चली गई। असरानी और मंजू को औलाद का सुख नहीं मिल पाया। बताया जाता है कि बाद में असरानी ने अपने भतीजे नवीन को गोद ले लिया था और अब उनका भतीजा ही उनकी संपत्ति का वारिस है।