पीला पड़ने लगा चेहरा। होने लगी की उल्टियां। बेटे के जन्म के 15 दिन बाद चल बसी पॉपुलर एक्ट्रेस। 31 साल की उम्र में कह दिया दुनिया को अलविदा। नवजात बच्चे को गोद में खिलाने तक का नहीं मिला सुख। निधन से पहले बता गई आखिरी इच्छा। यहां हम बात कर रहे हैं 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की।
स्मिता पाटिल की जिंदगी की कहानी आज तक किसी से छिपी नहीं रही है। उनके किस्से सभी के आगे खुली किताब की तरह हैं। जितनी अच्छी उनकी प्रोफेशनल लाइफ थी काश उतनी ही खुशियों भरी उनकी पर्सनल लाइफ भी हो पाती।
प्यार मिला हमसफर भी मिला लेकिन होम ब्रेकर का इल्जाम भी स्मिता को सहना पड़ा। भगवान ने मां बनने का सुख तो दिया लेकिन अपने जिगर के टुकड़े को स्मिता जी भरकर प्यार भी नहीं कर पाई और बेटे को जन्म देने के महज 15 दिन बाद इस दुनिया से रुखसत हो गई।
आज यानी कि 17 अक्टूबर को स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी है। तो आज की इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं से रूबरू करवाते हैं।
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सादगी के लिए जानी जाती हैं। और उन्हीं में से एक थी स्मिता पाटिल। स्मिता पाटिल का जन्म एक राजनीतिक रसूखदार परिवार में हुआ था। वो हिंदी सिनेमा में 70 के दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल थी। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थी।
स्मिता पाटिल को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और वह थिएटर भी किया करती थी। 1975 में उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म चरणदास चोर से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुंह मोड़कर नहीं देखा।
लेकिन एक्ट्रेस की जिंदगी तब बदली जब 1982 में फिल्म भीगी पलकें की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात राज बब्बर से हुई और दोनों को पहली ही नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया था। बता दें कि स्मिता पाटिल से मिलने से पहले राज बब्बर शादीशुदा थे। लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। स्मिता का परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। पहली बीवी को छोड़ देने के बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। कुछ सालों बाद परिवार के खिलाफ जाकर राज और स्मिता ने शादी कर ली। हालांकि इस शादी के बाद स्मिता को जमाने के ताने सुनने पड़े। उन्हें घर तोड़ने वाली दूसरी औरत और पति छीनने वाली जैसे ताने तक सुनने पड़े।
हालांकि राज बब्बर के प्यार में डूबकर स्मिता पाटिल लोगों के ताने तक झेल गई। लेकिन किसी को क्या पता था कि बच्चा पैदा करने के बाद एक्ट्रेस मां बनने का सुख नहीं जी पाएंगी। अपने बेटे को गोद में खिलाने का एक्ट्रेस का सपना अधूरा ही रह गया। किस्मत ने स्मिता की लाइफ में कुछ इस तरह यूटर्न लिया कि मां बनने का सुख तो अनुभव हुआ लेकिन महज उसके 15 दिन के अंदर स्मिता पाटिल का निधन हो गया। बेटे प्रतीक को जन्म देने के बाद से ही स्मिता पाटिल की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। बेटे के जन्म के दौरान उन्हें बहुत कॉम्प्लिकेशन आए थे।
उनका चेहरा पीला पड़ गया था और उन्हें लगातार की उल्टियां हो रही थी। बेटे के जन्म के 15 दिन बाद एक्ट्रेस यह दुनिया छोड़कर चली गई और उनकी अपनी नन्ही सी जान को गोद में खिलाने की ख्वाहिश एक सपना बनकर रह गई। हालांकि निधन से कई साल पहले ही स्मिता ने अपनी आखिरी इच्छा का खुलासा कर दिया था.
स्मिता की आखिरी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार दुल्हन की तरह किया जाए और उनके निधन के बाद यह इच्छा पूरी की गई। निधन के तीन दिन बाद जब उनका अंतिम संस्कार किया गया तब उन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया था। एक सुहागन की तरह स्मिता इस दुनिया से रुखसत हुई थी। ब्यूरो रिपोर्ट हम्म
