रश्मि देसाई के एक्स हस्बैंड नंदिश संधू ने की जिंदगी की नई शुरुआत। तलाक के 9 साल बाद नंदिश ने की गुपचुप सगाई। साथ ही करवाई अपनी लेडी लव की मुंह दिखाई। कई तस्वीरों के जरिए खोला सीक्रेट डेटिंग का राज। वेडिंग का सीजन बस शुरू होने को है और उससे ठीक पहले टीवी इंडस्ट्री से नई जोड़ियों के बनने की गुड न्यूज़ आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
एक्ट्रेस रश्मि देसाई के एक्स हस्बैंड और उतरन फेम एक्टर नंदिश संधू ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है। रश्मि से तलाक के 9 साल बाद नंदिश ने अपने लिए खूबसूरत हमसफर को चुन लिया है और गुपचुप सगाई के बंधन में भी बंध गए हैं।
अपनी सगाई की गुड न्यूज़ नंदिश ने खुद एक तस्वीर शेयर करके दी है। साथ ही कई अलग-अलग तस्वीरों के जरिए अपनी लेडी लव को भी जमाने से मिलवाया है। तो सबसे पहले आपको बता दें कि नंदिश ने कविता बनर्जी के साथ सगाई की है। कविता भी नंदिश की तरह ही एक्ट्रेस हैं। कविता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए नंदिश ने कैप्शन में हाई पार्टनर तैयार लिखा है। वैसे गौर करने वाली बात यह है कि नंदिश और कविता 1 महीने पहले ही सगाई कर चुके थे। 5 सितंबर को दोनों ने सगाई की थी।
लेकिन खुशखबरी उन्होंने अब सुनाई है। माना जा रहा है कि सीक्रेट सगाई के बाद दोनों अब जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि नंदिश ने सगाई के मौके पर वाइट शर्ट के साथ ब्लैक सूट पहना था। वहीं कविता ऑरेंज कलर का लहंगा पहन खूब जच रही हैं। अगली तस्वीर में दोनों समंदर किनारे चांदनी रात में जश्न मनाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही नंदिश ने कविता के साथ अपनी कई अन्य अलग-अलग तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरें देख कहा जा सकता है कि दोनों लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। लेकिन अपने रिश्ते को इन्होंने जमाने की नजरों से छिपा कर रखा था और अब सीधा सगाई करने के बाद जमाने के सामने अपने इश्क का इकरार किया है।
सगाई की गुड न्यूज़ रिवील करते ही नंदिश और कविता को बधाइयां मिलनी भी शुरू हो गई हैं। तमाम दोस्त और फैंस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नंदिश संधू की पहली शादी कुछ ही साल में टूट गई थी। सीरियल उतरण के सेट पर रश्मि देसाई और नंदिश संधू का प्यार परवान चढ़ा था। जिसके बाद दोनों ने 12 फरवरी 2011 को शादी कर ली थी।
हालांकि शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आने लगी थी। जिसके बाद साल 2014 में दोनों ने सेपरेशन अनाउंस कर दिया था। हालांकि साल 2016 में दोनों का तलाक कानूनी रूप से कंफर्म हुआ था और अब 43 की उम्र में नंदिश दूसरी बार घर बसाने को तैयार हैं। हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि जहां नंदिश ने लाइफ को सेकंड चांस देते हुए दोबारा घर बसाने की तरफ कदम आगे बढ़ा दिए हैं। वहीं रश्मि फिलहाल सिंगल है और अपने लिए परफेक्ट पार्टनर तलाश रही हैं।
