सैफ – अमृता के रिश्ते पर ‘सबसे’ बड़ा खुलासा! करीना से छुपकर होता ये काम !

आम तौर पर दूसरी शादी के बाद लोग पहली पत्नी के बारे में या तो बोलते ही नही और अगर बोलते है तो बहुत ही बुरा बोलते है। लेकिन बॉलीवुड के नवाब सैफ इसमें भी अलग साबित हुए हैं उन्होंने कभी भी अपनी ex बीवी अमृता के बारे में कुछ बुरा नही बोला।

इतना ही नही हाल फिलहाल में तो उन्होंने इस रिश्ते के बारे में काफी बड़ा खुलासा किया उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी पर इस रिश्ते का काफी असर रहा है।

हालही में  एक्टर  ने काजोल और ट्विंकल खन्ना के नए टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में इसपर बातचीत की. शो के दौरान सैफ ने खुलासा किया कि अमृता का उनके जीवन पर कितना गहरा प्रभाव था. उन्होंने याद किया, ‘मैंने इसके बारे में बहुत बात की है.

जाहिर है कि 21 साल की उम्र बहुत कम होती है और चीजें बदल जाती हैं. हम जानते हैं कि चीजें नहीं चलीं. लेकिन दो शानदार बच्चे हमें मिले. मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी ये कहा है कि अमृता मेरे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण थीं. उन्होंने मुझे फिल्म इंडस्ट्री को समझने में मदद की. साथ ही कई अन्य चीजें समझने में भी. उस समय उनका योगदान और मदद अमूल्य थी. यह अफसोस की बात है कि बात नहीं बनी.’

जिसके बाद काजोल ने मजाक में कहा, ‘लेकिन उन्होंने तुम्हारा अच्छा पालन-पोषण किया.’ इस पर सैफ ने जवाब दिया, ‘वह कुछ बहुत महत्वपूर्ण और सीखने वाले साल थे. जैसा कि मैंने कहा वह एक शानदार मां हैं. मैं बहुत भाग्यशाली हूं. मुझे लगता है कि मेरी एक्स वाइफ और मेरे बीच काफी अच्छा तालमेल है.

Leave a Comment