सलमान – ऐश्वर्या के रिश्ते की फिर उठी चर्चा इस शख्स ने खोले कई राज़ !

सलमान खान ऐश्वर्या राय के रिश्ते पर एक और खुलासा। म्यूजिक कंपोजर के कंट्रोवर्शियल बयान से उखड़े गड़े मुर्दे। दम तोड़ चुके ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते को फिर से उछाला। सलमान को मिला था बहुत बड़ा धोखा। एक गलती के चलते रिश्ते में आई थी दरार।

बॉलीवुड के आइकॉनिक एक्स लवर्स सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। दोनों बहुत करीब थे। यह बयान है म्यूजिक कंपोजर स्माइल दरबार का। इसके अलावा भी उन्होंने बहुत कुछ कहा जिसके चलते सलमान और ऐश्वर्या एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। न्यूज़ हेडलाइंस में दोनों का नाम एक बार फिर से जुड़ गया है। दोनों एक्टर्स का रिश्ता खत्म हुए 25 साल बीत गए हैं। 25 साल इसी बीच देश में पांच सरकारें बदल गई हैं। लेकिन यह कंट्रोवर्शियल रिश्ता जिसके ब्रेकअप को जमाने बीत गए हैं उस पर बात आज भी हो रही है। पहले फिल्म मेकर प्रहलाद कक्कड़, फिर गीतकार समीर अनजान और अब म्यूजिक कंपोजर स्माइल दरबार ने सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप पर अपनी राय दे दी है। दरअसल स्माइल दरबार ने हम दिल दे चुके सनम फिल्म में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम किया था और जैसा कि सभी जानते हैं इसी फिल्म के सेट पर सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी भी शुरू हुई थी।

जिसका अंत बेहद ही कंट्रोवर्शियल रहा था। जो भी सेट पर मौजूद था वो इस प्रेम कहानी के साक्षी बने थे। स्माइल दरबार जो फिल्म के म्यूजिक कंपोजर थे जब उनसे ऐश और सलमान के रिश्ते के बारे में पूछ लिया गया तो उन्होंने क्या कहा वो सुनिए। उनके झगड़ों की खबरें मीडिया में छाई रहती थी। हमें बुरा लगता था कि वह इतने गरीब थे कि उन्हें झगड़ना नहीं चाहिए था। लेकिन यह सब बीती बातें हो चुकी हैं। सलमान भी इतने समझदार हैं कि इस बारे में कभी बात नहीं करते। दोनों अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं। वहीं आपको बता दें इससे पहले गीतकार समीर अंजान ने भी सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप पर अपनी टिप्पणी दी थी। उन्होंने कहा था कि तेरे नाम फिल्म का टाइटल ट्रैक सुन-सुनकर सलमान खान ऐश्वर्या राय की याद में रोया करते थे। उन्हें यह गाना अपने रिश्ते और ब्रेकअप की याद दिलाता था। सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर फिल्म मेकर प्रहलाद कक्कड़ ने भी काफी कुछ कहा था।

अपने इंटरव्यू में प्रहलाद ने बताया था कि जब सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हुआ तो उसके बाद एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थी। फिल्म मेकर ने यह भी बताया कि ऐश्वर्या को सबसे ज्यादा दुख इस बात का हुआ था कि सलमान की वजह से फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें छोड़ सा दिया था और सलमान का साइड लिया था। प्रहलाद कक्कड़ ने एक्टर पर आरोप लगाया था कि सलमान खान ऐश्वर्या के साथ काफी फिजिकल और अब्यूसिव रहे थे। एक्ट्रेस के घर के बाहर तमाशा किया करते थे।

जिसके चलते पूरा परिवार बहुत ज्यादा दुखी रहता था। वहीं अब प्रेजेंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय अब अभिषेक बच्चन के साथ हैप्पीली मैरिड हैं और उनकी एक बेटी भी है आराध्या। वहीं सलमान खान के रिश्ते तो बहुत रहे लेकिन आज भी भाईजान ने शादी नहीं की। आज भी वह सिंगल हैं।

Leave a Comment