एकता कपूर की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री? करने जा रही है शादी।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर हस्ती एकता कपूर को कौन नहीं जानता? वो आए दिन अपने शो और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि इंद्रों वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

50 साल की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि उन्होंने 2019 में सरोगेसी के जरिए अपने बेटे रवि का स्वागत किया था। एकता कपूर ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर पर गणपति उत्सव का आयोजन किया था।

जिसमें फिल्म जगत के कई सितारों को शामिल होते देखा गया था। इसी समारोह में एकता कपूर को एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया। फिल्म मेकर उस आदमी का हाथ पकड़े हुए पैपराजी के लिए पोज़ दे रही थी।

जैसे ही एकता कपूर और उस मिस्ट्री मैन का वीडियो सामने आया, तो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। लोग पूछने लगे कि क्या आखिरकार उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है? हालांकि एकता कपूर ने तुरंत इस पर सफाई भी दे डाली। उन्होंने पैप्रा जी से कहा यह मेरे भाई जैसा है। इसी के साथ उन्होंने अपनी डेटिंग रूमर्स को खारिज कर दिया।

Leave a Comment