42 की उम्र में दूसरी बार मां बनी ये एक्ट्रेस ,धूमधान से किया बेबी बॉय का वेलकम

42 की उम्र में दूसरी बार मां बनी गौहर खान। बेबी बॉय की किलकारियों से फिर गूंज उठा आंगन। खास अंदाज में फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी। जिहान को मिला उसका छोटा भाई। नन्हे मेहमान के आगमन से परिवार में छाई खुशियां।

खुशखबरी खुशखबरी खुशखबरी। टीवी की दुनिया से बेहद ही सुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर और मोस्ट एडोरेबल कपल ज़द दरबार और गौहर खान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। और आखिर हो भी क्यों ना कपल के घर में दूसरी बार नन्हे मेहमान की किलकारियां जो गूंज उठी है।

जी हां, 42 साल की उम्र में गौहर खान ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। नन्हे मेहमान के आने के बाद से पूरे परिवार में खुशियों के बादल छाए हुए हैं तो वहीं उनके फैंस भी बेहद खुश हैं। परिवार के साथ-साथ गौहर और ज़द के बड़े बेटे जिहान की खुशी भी इस वक्त सातवें आसमान पर है। कपल ने 1 सितंबर को अपने बेटे का धूमधाम से स्वागत किया। वहीं फैंस भी ज़द और गौहर को दूसरी बार पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दरअसल, बुधवार यानी कि 3 सितंबर को न्यूली मॉम गौहर ने अपने फैंस के साथ बड़े ही अनोखे अंदाज में यह न्यूज़ शेयर की। इस पोस्ट में गौहर ने एक कार्ड शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम जेहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नए बेबी ब्रदर के साथ अपने किंगडम को शेयर करने के लिए बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारी फैमिली के लिए सभी के निरंतर प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं।

ग्रेटट्यूड और गिगलिंग पेरेंट्स ज़द और गौहर। वहीं अब कपल की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का तांता लग गया है। तमाम सेलेब्स भी गौहर और ज़द को दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर मुबारकबाद दे रहे हैं। नीति मोहन ने गौहर की पोस्ट पर नन्हे मेहमान को गुड विशेस देते हुए लिखा ओएम जी यह खबर सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। आप सभी को खासकर जेहान को बहुत-बहुत बधाई।

सोफी चौधरी ने भी कमेंट करते हुए लिखा माशा्लाह आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई। गौहर ने नन्हे सदस्य के आगमन से परिवार में आई खुशियों को बयान किया और कहा कि वह इस पल को बहुत खास मानती है।

बता दें कि गौहर खान और ज़द दरबार ने साल 2020 में निकाह किया था। दोनों की जोड़ी हमेशा से ही फैंस के बीच फेवरेट रही है। शादी के 3 साल बाद यानी कि 2023 में इस कपल ने अपने पहले बेटे जिहान का स्वागत किया था। अब 2025 में इनके परिवार में एक और नन्हे मेहमान की एंट्री हो गई है। जिससे उनकी खुशियां दो गुनी हो गई हैं। गौहर और ज़द के पोस्ट पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने उन्हें परफेक्ट कपल कहा तो किसी ने ब्लेस्ड फैमिली। सोशल मीडिया पर कपल की फैमिली पिक्चर्स खूब वायरल हो रही हैं और फैंस बेसब्री से बच्चे की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment