नोएडा के निक्की केस में अब कुछ नई और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। ताजा जानकारियों में पता चला है कि दहेज के अलावा कुछ और भी कारण थे जिसकी वजह से दोनों बहनों को मारा जाता था। इस वीडियो में हम इन्हीं वजहों की बात करेंगे। पहली वजह थी । निक्की की बड़ी बहन कंचन के मुताबिक निक्की की हत्या इसलिए हुई क्योंकि वह ससुराल वालों की ₹3 लाख की दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाई। दहेज के लिए लगातार दोनों बहनों को प्रताड़ित किया जाता था और दहेज की मांग को पूरा करने के लिए हमेशा प्रेशराइज किया जाता था।
दूसरी वजह थी ब्यूटी पार्लर। निक्की और कंचन मिलकर एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी जो उनके पति और सासससुर को रास नहीं आ रहा था। कंचन के मुताबिक सासुर उन दोनों से इसलिए भी चिढ़ते थे क्योंकि दोनों बहनें फाइनेंशियली डिपेंडेंट नहीं थी। घर के सभी लोग चाहते थे कि दोनों बहनें ब्यूटी पार्लर बंद कर दें।
पार्लर बंद नहीं करने पर जो भी उससे कमाई होती थी कंचन के मुताबिक वो सारी कमाई उसकी सास उनसे छीन लेती थी। निक्की की तीसरी वजह थी सोशल मीडिया। निक्की और कंचन मिलकर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपने ब्यूटी पार्लर मेकओवर बाय कंचन के लिए वीडियो बनाती थी। इस इंस्टाग्राम हैंडल पर 60 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। निक्की का निजी अकाउंट था जबकि कंचन के अकाउंट पर 38,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
कंचन के मुताबिक उनके पतियों और सासससुर को उनका Instagram चलाना पसंद नहीं था। इसलिए निक्की की हत्या कर दी गई। इस मामले में निक्की के पिता का दर्द साफ झलकता है। उन्होंने कहा वो अपना पार्लर चलाती थी और उसकी रील बनाती थी। उसमें गलत क्या है? निक्की अपने पार्लर के लिए वीडियो बनाती थी जिससे उसका बिजनेस बढ़ रहा था। उसको मारने की जरूरत क्या थी? अगर दिक्कत थी तो निक्की को मेरे घर छोड़ देते। मैं अपनी बेटी को अपने पास रख के खिलाता। चौथी वजह थी विपिन का अफेयर।
कंचन का कहना है कि दोनों भाई अक्सर रात को बाहर जाते थे और मुझे पूरा यकीन है कि विपिन और रोहित जब भी बाहर जाते दूसरी लड़कियों के साथ होते थे। अगर हम उनके साथ रात में बाहर जाने के बारे में पूछते तो हमें मारा जाता था। शादी के बाद से हम घर में रात दिन रोते रहते थे। हमारे पापा ने हमें कभी नहीं मारा लेकिन ये लोग हमें एंटरटेनमेंट के लिए मारा करते थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विपिन का है। वीडियो में विपिन एक लड़की के साथ पकड़ा जाता है।
तो ये वो वजह है जिनकी वजह से निक्की के साथ मारपीट होती थी। दोनों बहनों की शादी दिसंबर 2016 में एक ही परिवार में हुई थी। निक्की की शादी विपिन भाटी से और कंचन की शादी उनके भाई रोहित भाटी से हुई थी।
फिलहाल पुलिस ने विपिन भाटी, रोहित भाटी और निक्की के सासससुर दया भाटी और सतवीर भाटी को हिरासत में ले लिया है। विपिन ने अपनी सफाई में दावा किया है कि निक्की की मौत से उसका और उसके परिवार का कोई लेना देना नहीं है। उसने कहा कि निक्की ने खुद को आग लगाई और उस वक्त वह और उसके पिता घर पर नहीं थे। मामले की तह में जाने के लिए पुलिस जांच और पूछताछ कर रही है।
