सलमान ने अर्जुन कपूर की वजह से नो एंट्री 2 छोड़ी?

बोनी कपूर और अनीस बजमी अनाउंस कर चुके हैं कि वह हिट कॉमेडी फिल्म नो एंट्री का सीक्वल बना रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसका टाइटल नो एंट्री में एंट्री बताया गया। मगर मेकर्स ने अभी यह कंफर्म नहीं किया है। ओरिजिनल फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान थे। बताया गया कि नो एंट्री 2 में वरुण धवन, दिलजीत दुसांज और अर्जुन कपूर होंगे। जबकि सलमान खुद कई मौकों पर यह कह चुके थे कि वह नो एंट्री 2 में नजर आएंगे। मगर अब वो फिल्म का हिस्सा नहीं है।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने यह फिल्म क्यों नहीं की? अब इसकी वजह सामने आई है। रिपोर्ट में कोट किए गए एक सोर्स ने कहा कि सच साफ है। सलमान को बोनी कपूर और अर्जुन कपूर से दिक्कत है। इसलिए बोनी के पास नो एंट्री में एंट्री के कास्ट बदलने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। बता दें कि बोनी कपूर ने कभी भी यह वजह नहीं बताई कि सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं बन सके।

हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से हुई बातचीत में उन्होंने नो एंट्री 2 की कास्टिंग में आए इस बदलाव पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने सलमान समेत बाकी एक्टर्स के साथ इस फ्रेंचाइज को जारी ना कर पाने पर बड़ा नुकसान बताया। बोनी कहते हैं यह हमारा नुकसान है कि हम वही स्टार कास्ट वापस नहीं रख पाए। हम लगभग 8 से 10 साल तक इंतजार करते रहे। लेकिन किसी वजह से यह काम पूरा नहीं हो पाया।

हम उन्हें मिस करेंगे। अब हम एक नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें नए रंग और यंग एक्टर्स होंगे। लेकिन हां हमें सलमान, अनिल और फरदीन की कमी जरूर महसूस होगी। वो नो एंट्री के ओरिजिनल तीन लड़के थे और सभी ने उन्हें खूब पसंद किया।

बोनी ने बताया कि वह सलमान व अन्य एक्टर्स को इस फिल्म से नहीं जोड़ पाए। उल्टा इस चक्कर में काफी वक्त गुजर गया। अब उन्हें यह पछतावा हो रहा है कि फिल्म का सेटअप पूरी तरह बदल जाएगा। इसके बावजूद बोनी फिल्म की ओरिजिनल कास्ट की तारीफ करना नहीं भूले। वो कहते हैं सलमान कमाल के इंसान हैं। अनिल भी जबरदस्त इंसान हैं। भाई और एक्टर हैं। फरदीन इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन इंसानों में से एक हैं। मैं उन्हें मिस करूंगा।

मगर किसी तरह अब हम मूव ऑन कर चुके हैं। उम्मीद करता हूं कि यह डिसीजन सही हो। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नो एंट्री टू में वरुण, दिलजीत और अर्जुन के साथ मल्टीपल एक्ट्रेसेस नजर आएंगी। तमन्ना भाटिया, आदिति राव हैदरी का नाम लगातार फिल्म से जुड़ता रहा है। बाकी यह भी कहा गया है कि फिल्म में वरुण, दिलजीत और अर्जुन के डबल और ट्रिपल रोल भी हो सकते हैं। फिलहाल इस खबर में इतना ही।

Leave a Comment