इसे बंगला नहीं सपनों का महल कहिए। जी हां, 5 साल बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का आलीशान घर बनकर तैयार हो गया है। पहली बार लिटिल रहा के 250 करोड़ के बंगले का नजारा सामने आया है। और इसे देखने के बाद लोगों के मुंह से सिर्फ यही निकल रहा है। हाय, क्या महल जैसा घर है। बहुत जल्द रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर का एड्रेस परमानेंटली बदलने वाला है। आलिया और रणबीर अपना वास्तु अपार्टमेंट वाला घर छोड़कर बेटी राह के साथ इस बंगले में शिफ्ट होने जा रहे हैं।
वहीं नीतू कपूर भी अपना रेंटेड फ्लैट छोड़कर बेटी बहू और पोती के साथ शिफ्ट होने की तैयारी कर रही हैं। इस बंगले पर सालों से काम चल रहा है। लेबर यहां दिन-रा काम कर रही थी। इस बंगले का काम देखने के लिए रणबीर, आलिया और नीतू अक्सर आया करते थे।
घर को बनवाने में तीनों ने अपना बहुत कंट्रीब्यूशन दिया है। अब लेटेस्ट अपडेट यह है कि फाइनली कपूर्स का कृष्णा राज बंगला 90% तक बनकर तैयार हो चुका है। अब यहां इंटीरियर वर्क चल रहा है जो कि ऑलमोस्ट पूरा होने की कगार पर है। पहली बार सामने आई रणबीर और आलिया के 250 करोड़ के आलीशान घर की इनसाइड झलक ने हर किसी का ध्यान खींचा है।
दरअसल सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया के इस छह मंजिला घर की कुछ वीडियो सामने आई हैं। जिनमें घर का फ्रंट व्यू साफ-साफ नजर आ रहा है। कांच की बड़ी-बड़ी दीवारों से अंदर का नजारा साफ देखा जा सकता है। छह मंजिला इस बंगले के हर फ्लोर पर बालकनी को पौधों की कतारों से सजाया गया है जो कि बहुत सुंदर दिख रहा है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणबीर और आलिया ने अपने घर में दो लिविंग रूम बनवाए हैं जो कि पहली और तीसरी मंजिल पर हैं। लिविंग रूम में वाइट सोफे रखे गए हैं।
वहीं निचली मंजिल वाले लिविंग रूम में बड़े-बड़े झूमर नजर आ रहे हैं। अंदर की दीवारों का कलर वाइट रखा गया है। जबकि बाहर की दीवारों का कलर स्कीम वाइट और ग्रे है। रणबीर आलिया ने अपने घर की इंटीरियर की थीम वाइट एंड ग्रे ही रखी है।
जिसे देखकर कह सकते हैं कि रणबीर और आलिया का यह नया घर मॉडर्न डिज़ाइन, सिंपल सिटी और हरियाली का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। छोटी सी झलक देखकर ही फैंस कपल के घर की इनसाइड तस्वीरें देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह बाबर कपल अपने नए घर में कब तक गृह प्रवेश करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतू कपूर गृह प्रवेश के लिए शुभ तिथि का इंतजार कर रही हैं। कहा जा रहा है कि नवरात्रों के शुभ दिनों में या फिर दिवाली के मौके पर यह सब घर में शिफ्ट हो सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इस बंगले में कपूर परिवार के शिफ्ट होते ही यह बंगला बॉलीवुड के सबसे महंगे बंगलो में शामिल हो जाएगा। कृष्णा राज बंगला ना सिर्फ शान और शौकत और कीमत की वजह से बल्कि कई वजहों से नीतू और रणबीर कपूर के लिए बेहद अनमोल है। यह वही जमीन है जहां कभी रणबीर कपूर के दादा राज कपूर और कृष्णा राज का आइकॉनिक बंगला हुआ करता था। हालांकि बाद में यह घर नीतू और ऋषि कपूर के नाम कर दिया गया।
तकरीबन 5 साल पहले पुराने बंगले को डेमोलिश कर यहां नया और मल्टीस्टोरी बंगला बनवाने का काम शुरू हुआ था। कहा जाता है कि नीतू कपूर अपना यह घर पोती रहा के नाम पर रजिस्टर कराने वाली हैं। इस नए घर में रणबीर कपूर ने अपने पापा ऋषि कपूर के लिए भी एक खास कमरा डेडिकेट किया है। जिसमें दिवंगत एक्टर की यादों को संजोया गया है।
