शादी होते ही अर्जुन-सानिया को अलग करेंगे सचिन तेंदुलकर ?

क्या सचिन अंजलि ने किया है बेटे अर्जुन को फैमिली से अलग करने का फैसला? क्या बेटे और बहू संग नहीं रहेंगे मिस्टर एंड मिसेज तेंदुलकर। क्या सानिया के घर आते ही बेटे बहू को कर देंगे अलग? मुंबई में है 100 करोड़ का महलनुमा बंगला। फिर क्यों बीवी संग तलाश रहे नया आशियाना? मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार बीते दो हफ्तों से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही में खबरें आई थी कि सचिन और अंजलि ने अपने 25 साल के क्रिकेटर बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई उनकी चाइल्डहुड फ्रेंड सानिया चंडोक के साथ कर दी है। अर्जुन और सानिया की सगाई मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में बेहद इंटिमेट तरीके से की गई जिसकी भनक भी मीडिया को नहीं लग पाई।

अब फैंस अर्जुन और सानिया की इंगेजमेंट पिक्चर्स के साथ-साथ इनकी शादी की शहनाइयां बजने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि कब मास्टर ब्लास्टर के बेटे के सिर पर सजेगा सेहरा। और कब जूनियर तेंदुलकर घर लाएंगे अपनी दुल्हनियां। लेकिन इसी इंतजार के बीच अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं सचिन और अंजलि की कुछ तस्वीरें जिसमें पावर कपल को एक अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर देखा जा सकता है। जैसा कि इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि डार्क नेवी ब्लू शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने सचिन एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग से बाहर निकल रहे हैं।

वहीं सचिन से पहले उनकी वाइफ अंजलि बिल्डिंग से बाहर आती है और सीधा अपनी गाड़ी में जा बैठती हैं। अब निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर सचिन और अंजलि का स्पॉट होना लोगों को बातें बनाने का मौका दे गया है। लोगों ने इसका कनेक्शन बेटी की सगाई और नए घर से जोड़ दिया है। लोगों का कहना है कि शायद अंजलि और सचिन अपने बेटे और होने वाली बहू के लिए नया घर तलाश रहे हैं। ताकि शादी के बाद कपिल को एक दूसरे को जानने और समझने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके। एक यूजर ने वायरल तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि शायद यह दोनों बेटे और होने वाली बहू के लिए घर ढूंढ रहे हैं। वहीं एक ने सवाल पूछा कि इनके पास ऑलरेडी मुंबई में दो घर हैं। फिर नया घर क्यों? एक और यूजर ने अंदाजा लगाते हुए लिखा शायद रियलस्टेट इन्वेस्टमेंट। बता दें कि सचिन तेंदुलकर की गिनती देश की सबसे अमीर सेलिब्स में होती है। उनकी नेटवर्थ करीब 14490 करोड़ के करीब बताई जाती है। मुंबई में सचिन तेंदुलकर के पास दो आलीशान घर है। पाली हिल स्थित सचिन जिस बंगले में रहते हैं वह एक हेरिटेज विला है जो कि 100 साल पुराना है।

सचिन ने साल 2007 में इस बंगले को एक पारसी परिवार से खरीदा था। जिसे उन्होंने रनोवेट करवाया था और फिर करीब 4 साल के लंबे वक्त में उनका यह बंगला पूरी तरह से बनकर तैयार हुआ था। वहीं बात करें सचिन और अंजलि की होने वाली बहू सानिया चंडोक के बारे में तो अर्जुन की मंगेतर देश के नामी बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। जिनका बिजनेस ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई देशों में फैला है।

सानिया चंडोग भी ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वो मुंबई में एक प्रीमियम पेट सेलूून, स्पा और स्टोर मिस्टर पॉस की संस्थापक और डायरेक्टर हैं और सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर की बेस्ट फ्रेंड भी हैं।

Leave a Comment