कोकिला बहन की अचानक बिगड़ी तबीयत, लंदन से कराया एयरलिफ्ट।

कोकिलाबेन अंबानी की अचानक बिगड़ी तबीयत। लंदन से कराया गया एयरलिफ्ट। बेटे मुकेश अंबानी, बहू नीता अंबानी भागे एयरपोर्ट। चिंता में दिखे छोटे बेटे अनिल अंबानी। पत्नी टीना ने बांधा ढांडस। दादी मां की तबीयत को लेकर परेशान आकाश, ईशा, अनंत। 91 साल की कोकिलाबेन अंबानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उन्हें लंदन से एयरलिफ्ट कराया गया है। जैसे ही यह खबर अंबानी परिवार में पहुंची, हड़कंप मच गया। कोकिलाबेन अंबानी के बड़े बेटे मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ भागे-भागे एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं कलीना एयरपोर्ट पर मां की चिंता में छोटे बेटे अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी भी परेशान नजर आए। मां की तबीयत के चलते बच्चों के चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें एचए Reliance हॉस्पिटल मुंबई में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उनकी तबीयत किस कारणवश खराब हुई अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

लेकिन यह कहा जा रहा है कि अर्जेंट ट्रीटमेंट के लिए उन्हें हॉस्पिटल लाया गया है। बता दें कोकिलाबेन अंबानी की खराब तबीयत को सुनकर अंबानी परिवार में सभी लोग बहुत ज्यादा दुखी बताए जा रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि बढ़ती उम्र के चलते उनकी काफी वक्त से तबीयत खराब चल रही थी। जिसके चलते उनके पोता पोती आकाश, ईशा, अनंत अंबानी भी दादी के लिए चिंता में हैं। वहीं बता दें कोकिलाबेन अंबानी अंबानी परिवार की सबसे बड़ी चहीती सदस्य हैं और वह किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनके पति और दोनों बेटों ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि अगर मेहनत करो तो कैसे सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है और यह कहना गलत नहीं होगा कि कोकिला बेन अंबानी पर्दे के पीछे से परिवार के सबसे बड़े सहारे के तौर पर काम करती रही हैं। उनके पति और बेटों के बारे में तो दुनिया जानती है।

तो आज हम आपको अंबानी परिवार के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम कोकिलाबेन अंबानी के बारे में बताने वाले हैं। कोकिलाबेन अंबानी 91 साल की हो गई हैं। हालांकि उन्हें देखकर उनकी सही उम्र बता पाना बड़ा मुश्किल है। बता दें कोकिला बेन शुद्ध शाकाहारी लाइफस्टाइल का पालन करती हैं और अपने घर में मांसाहार की अनुमति नहीं देती। उनका पसंदीदा भोजन सादा और पारंपरिक गुजराती खाना है जिसमें गेहूं की रोटी, अरहर की दाल और ढोकली शामिल है। वहीं बता दें कोकिला बन जो भी पब्लिक इवेंट अटेंड किया करती हैं उन्हें हमेशा साड़ी में ही स्पॉट किया जाता है। वैसे तो कम ही मौकों पर वह किसी जगह पर नजर आती हैं, लेकिन साड़ी के लिए उनका प्यार साफ झलकता है। कहा जाता है गुलाबी रंग उन्हें बहुत पसंद है। ज्यादातर वह गुलाबी साड़ी ही पहना करती हैं। वहीं बहुत बार यह सवाल भी सोशल मीडिया पर खूब घूमता है कि कोकिलाबेन अंबानी अपने कौन से बेटे के साथ रहती हैं? अनिल अंबानी या मुकेश अंबानी।

तो बता दें 91 साल की कोकिलाबेन अपने दोनों बेटों मुकेश और अनिल अंबानी को बराबर का लाड करती हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि कोकिला बेन रहती कहां है? बता दें कि कोकिलाबेन अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी और उनके परिवार के साथ एंटीलिया में रहती हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोकिलाबेन अंबानी के पास Reliance Indstries के सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। माना जाता है उनके पास Reliance Industries के लगभग 0.24% हिस्सेदारी है। यानी कि इस तरह से कोकिलाबीन अंबानी की कुल संपत्ति लगभग 18,000 करोड़ है।

Leave a Comment