छोटी गलती ने बर्बाद किया जिया मानेक का करियर! अब ‘देवर’ संग किया भूत शुद्धि विवाह।

ओरिजिनल गोपी बहू को मिला रियल लाइफ साथिया। 39 की उम्र में दुल्हन बनी जिया। ऑन स्क्रीन देवर को बनाया रियल लाइफ पिया। कभी केस में बुरी फंसी थी एक्ट्रेस। अब वरुण संग किया भूत शुद्धि विवाह। सीरियल साथ निभाना साथिया की ओरिजिनल गोपी बहू यानी कि जिया मानिक ने अपने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। 39 की उम्र में जिया ने घर बसा लिया है। अपनी शादी की खुशखबरी खुद जिया ने एक पोस्ट शेयर करके दी है। जिया ने एक्टर वरुण जैन के साथ शादी कर ली है। बता दें कि वरुण जैन भी पॉपुलर टीवी एक्टर हैं। स्टार प्लस के सीरियल दिया और बाती हम में वरुण ने मोहित राठी का रोल प्ले किया था और इस किरदार से उन्हें खासा फेम मिला था।

खास बात तो यह है कि जिया और वरुण सीरियल तेरा मेरा साथ रहे में देवर भाभी के रोल में नजर आ चुके हैं। यानी ऑन स्क्रीन देवर भाभी से यह दोनों अब रियल लाइफ पति-पत्नी बन चुके हैं।

बता दें कि बेहद गुपचुप अंदाज में शादी के बंधन में बंधे जिया और वरुण ने भूत शुद्धि विवाह की परंपरा के तहत शादी की है जो कि भारत की सबसे प्राचीन और खास शादी की पद्धतियों में से एक मानी जाती है। इस विधि में शरीर में मौजूद पांच तत्वों को संतुलित करने पर जोर दिया जाता है ताकि दंपति की जिंदगी खुशहाल और स्मृद्ध हो।

गोल्डन साड़ी में साउथ इंडियन ब्राइड बनी जिया की शादी की तस्वीरें जैसे ही सामने आई तो उनके फैंस भी खुशी से उछल पड़े। हर कहीं जिया की ही चर्चा होने लगी और इसी के साथ चर्चा में आ गया वो विवाद भी जब एक छोटी सी भूल उनके करियर की बर्बादी का कारण बन गई थी। दरअसल भोलीभाली गोपी बहू बनकर जिया जब दर्शकों के दिलों पर राज कर रही थी तभी उनका नाम विवादों से भी जा जुड़ा था।

अप्रैल 2012 में जिया एक फेमस हुक्का रेस्टोरेंट में अपनी मां और कुछ दोस्तों के साथ डिनर के लिए गई थी। तभी वहां पुलिस ने रेड मार दी थी। उस पुलिस रेड में जिया बाल-बाल बची थी। पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि जिया और उनके दोस्त हुक्का रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। जिसकी वजह से उन्हें बिना कोई जुर्माना भरे जाने दिया गया था। हालांकि हुक्का बार कंट्रोवर्सी ने जिया की छवि को काफी नुकसान भी पहुंचाया था। इसके बाद साल 2012 में ही जिया ने उस वक्त जबरदस्त सुर्खियां बटोरी। जब साथ निभाना साथिया से जिया को रातोंरात बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

दरअसल गोपी बहू की छवि को तोड़ने के लिए जिया ने स्टार प्लस के राइवल चैनल कलर्स पर झलक दिखलाजा डांस शो साइन कर लिया। चैनल के नियमों का उल्लंघन करने के चलते स्टार प्लस ने जिया को उनके सुपरहिट शो से बाहर करने में देरी नहीं की और देवोलीना भट्टाचार्य जी को गोपी बहू के लिए साइन कर लिया गया। अफसोस झलक दिखलाजा से जिया को कोई फायदा नहीं मिला। वो शुरुआती हफ्तों में ही शो से आउट हो गई और साथ निभाना साथिया जैसा सुपरहिट सीरियल भी जिया के हाथ से चला गया।

इसके बाद जिया ने जीनी और जूजू और मनमोहिनी जैसे शोज़ में भी काम किया। लेकिन गोपी बहू जैसा फेम उन्हें दोबारा कभी नहीं मिला। आखिरी बार जिया को 3 साल पहले सीरियल 13 मेरा साथ रहे में देखा गया था।

Leave a Comment