अभिनेत्री नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपना एयरपोर्ट लुक शेयर किया है। जिसके बाद कई यूज़र्स ने उनके कपलों की आलोचना की। नीना ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। 65 साल की नीना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ढीली टीशर्ट और शॉट्स में नजर आ रही हैं।

इस लुक को देखकर उनके फैंस उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। तो कुछ यूज़र्स उन्हें इस उम्र में शॉट्स पहनने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। नीना ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर कमेंट किया है। नीना ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक शेयर किया और साथ ही अपने सफर के बारे में भी बताया है। नीना ने घर के बने स्नैक से जैसे रोटी रोल के बारे में जानकारी दी।
लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके शॉट्स पहनने की आलोचना की और कमेंट किया। अपने पैर ना दिखाएं। वे अच्छे नहीं हैं। हमने दादी मम्मी को ऐसा नहीं देखा। इस टिप्पणी पर नीना के फैंस ने उनका समर्थन किया और ट्रोल की आलोचना की। एक फैन ने लिखा यह कितनी शर्मनाक टिप्पणी है। शरीर को शर्मसार करना गलत है।
नीना ने भी ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लिखा चिंता मत करो ऐसे लोग जलन में ऐसा ही बोलते हैं क्योंकि उनका शरीर इतना अच्छा नहीं है। इसे नजरअंदाज करो। नीना के इस बेबाकी और आत्मविश्वास की फैंस ने खूब तारीफ की।
