नौरा फतेही ने तबाह की इस महिला की जिंदगी। पति ने बीवी को किया दिन रात टॉर्चर। भूखा रखकर करता था खूब परेशान। ना खाना ना आराम जीना किया मुश्किल। अब ऐसी हो गई है वाइफ की हालत। नोरा फतेही के डांस फिगर स्टाइल के तो सभी दीवाने हैं। लेकिन जब यह दीवानापन हद से बढ़ जाए और किसी की जिंदगी नर्क बन जाए तो आप क्या कहेंगे? बॉलीवुड में नोरा का फिगर एक आइडियल फिगर माना जाता है।
अगर हम आपसे कहें कि एक शख्स नोरा का इतना बड़ा फैन है कि वो अपनी बीवी को नौरा जैसे बनाने पर उतारू हो गया है। उसने अपनी पत्नी को अल्टीमेटम दे दिया है कि उसकी बॉडी भी नौरा जैसी होनी चाहिए। ना पत्नी को खाना दे रहा है ना आराम। जिसके चलते महिला की जिंदगी नर्क बन गई है। जी हां, यह एकदम सच है। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। मामला है उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का जहां से एक महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका पति रोज उसे ताने मारता है और कहता है कि उसका फिगर एक्ट्रेस नोरा फतेही जैसा होना चाहिए।
इसके लिए पति उसे रोजाना 3-ती घंटे जिम में एक्सरसाइज करने पर मजबूर करता है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति एक फिजिकल एजुकेशन टीचर है। महिला का आरोप है कि उसकी हाइट और खूबसूरती नॉर्मल है लेकिन पति को उसकी शारीरिक बनावट से इतनी नफरत है कि वो रोज उसे ताने मारता है और कहता है कि उसने गलत शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला ने शिकायत में कहा है कि उसका पति कहता था तुझसे शादी करके मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। मुझे तो नोरा फतेही जैसी खूबसूरत लड़की मिल सकती थी। महिला ने यह भी बताया कि पति उसे रोज 3 घंटे जिम भेजता था और दबाव डालता था कि नोरा फतेही जैसा फिगर बनाए। अगर कभी महिला कम एक्सरसाइज करती थी तो उसे टॉर्चर करता था।
जी हां, जिसने भी यह वाकया सुना हैरान रह गया। महिला ने कहा कि उसका पति रोजाना 3 से 4 घंटा वर्क आउट कराता था। इसके अलावा अगर वह किसी कारणवश वर्कआउट नहीं कर पाती थी तो कई कई दिन वो भूखा रखता था उसे। महिला के इन खुलासों से नोरा के फैंस भी हैरान रह गए हैं। इसके अलावा भी महिला ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियोस दिखाता था।
इसको लेकर जब महिला ने आपत्ति जताई तो उसके साथ मारपीट भी की गई। यह कहना गलत नहीं होगा कि सेलिब्रिटीज को देखकर सबकी चाहत होती है कि उनकी वाइफ या गर्लफ्रेंड भी उन्हीं की तरह दिखे। जाहिर है महिलाएं भी यही सोचती हैं कि उनका साथी भी किसी एक्टर की तरह नजर आए। लेकिन समझने वाली बात यह है कि सेलिब्रिटीज इसके लिए खूब मेहनत करते हैं। जिम जाते हैं, बढ़िया डाइट लेते हैं। तरह-तरह के बॉडी ट्रीटमेंट भी कराते हैं। इतना कुछ करके वह हेल्दी, फिट और खूबसूरत दिखते हैं।
