एक हाथ में काली छतरी तो दूसरी में पानी की बोतल। लंदन की गलियों में टहलते नजर आए विराट अनुष्का क्रिकेट और लाइमलाइट से दूर इस अंदाज में हुए स्पॉट। जहां किंग कोहली की एक झलक पाने को फैंस रहते हैं बेकरार। वहीं दूसरी तरफ वामिका और आकाय के साथ आम जिंदगी काट रहे हैं अनुष्का विराट।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी बी टाउन के सबसे खूबसूरत और पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। फैंस की निगाहें अक्सर ही इन लव बर्ड्स पर टिकी रहती हैं। एक तरफ जहां अनुष्का 7 साल से ज्यादा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है, वहीं इसी साल मई में विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया था। इस बड़े ऐलान के बाद किंग कोहली के फैंस को काफी बड़ा झटका लगा था।

हालांकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट वर्ल्ड और लाइमलाइट से दूर लंदन में अपने बच्चों के साथ रह रहे हैं। तो वहीं अब लंदन की गलियों से सामने आई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होते ही बस वरुष्का की सादगी भरे अंदाज के ही चर्चे हो रहे हैं। यूं तो पहले भी कई बार ऐसा हुआ है जब दोनों की तस्वीरें वायरल हुई हो। लेकिन इस बार इन फोटोस ने कोहली के फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है। क्योंकि इस बार विराट लंदन में कुछ इस अंदाज में स्पॉट हुए कि कोहली को चाहने वालों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया। एक हाथ में पानी की बोतल तो दूसरे हाथ में काली छतरी। फैंस की भीड़ और स्टारडम से दूर कोहली निभाते दिखे परफेक्ट हस्बैंड ड्यूटी।
सामने आई तस्वीरों में दोनों को बिना किसी तामझाम के आम लोगों की तरह लंदन की सड़कों पर घूमते और लोकल लोगों के साथ बात करते देखा गया। एक हाथ में पानी की बोतल और एक हाथ में छाता लिए विराट और अनुष्का दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आए। फैंस भी इस सादगी भरी अंदाज पर प्यार लुटाते हुए तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो उनकी लाइमलाइट से दूर अपने बच्चों के साथ सिंपल लाइफ जीने के फैसले की भी जमकर तारीफ की है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा इतनी सादगी में भी कितने प्यारे लग रहे हो। वहीं एक और ने लिखा स्टार्स होकर भी इतने डाउन टू अर्थ। एक और यूजर ने लिखा ये होती है असली रॉयल जोड़ी। अब जहां एक तरफ फैंस विराट और अनुष्का की सिंपलीसिटी के दीवाने हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ फैंस इस बात की आस लगाए बैठे हैं कि कब दोनों की अपनी-अपनी फील्ड में वापसी हो सकती है।
स्टार कपल के फैंस विराट और अनुष्का का क्रिकेट और एंटरटेनमेंट में कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शर्मा को आखिरी बार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था। जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था। जीरो के बाद कला में उनका कैमियो देखने को मिला था। खबरों के मुताबिक अनुष्का इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में भी नजर आने वाली थी जो कि साल 2022 में ही रिलीज भी होने वाली थी।
लेकिन किन्ही वजहों से यह फिल्म अभी तक अधर में ही अटकी है। ऐसे में उनके फैंस 7 साल से बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बात करें विराट कोहली के बारे में तो वह जीत के बाद से भारत नहीं लौटे हैं। हालांकि कोहली अक्टूबर 2025 में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं।
