क्रिकेट के गलियारों से लेकर फिल्मी खबरों के बाजार तक आज सिर्फ सचिन तेंदुलकर के क्रिकेटर बेटे अर्जुन तेंदुलकर की ही चर्चा हो रही है। और हो भी क्यों ना आखिर बात ही कुछ ऐसी है। 25 साल के अर्जुन ने अपनी नई पारी का आगाज कर दिया है। लेकिन खेल के मैदान से नहीं बल्कि बल्कि दिल की पिच पर। अर्जुन तेंदुलकर अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक के साथ सगाई के बंधन में बंध गए हैं।
जिसके बाद से ही हर किसी की जुबान पर सिर्फ सानिया चंडोक का ही नाम है। हर कोई जानना चाहता है कि कौन है सानिया चंडो जिनके हाथों अर्जुन अपना दिल क्लीन बोल्ड करवा बैठे हैं। तो हमारे इस रिपोर्ट में हम आपको अर्जुन की मंगेतर सानिया के बारे में सब कुछ डिटेल में बताने जा रहे हैं। आम नहीं बेहद खास है सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू रानी। अरबपति घराने की है बेटी। तो फैमिली बिजनेस से हटकर बनाई है खुद की अलग पहचान।
ब्यूटी विद ब्रेन का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से की है पढ़ाई तो मुंबई में शुरू किया खुद का स्टार्टअप बिजनेस। अब यह बात तो जगजाहिर है कि जो लड़की क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के परिवार की इकलौती बहू बनने जा रही है वो खास से भी ज्यादा खास होगी। सचिन के बेटे अर्जुन के दिल पर सानिया चंडोक का नाम छप चुका है। दोनों सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। भले ही अर्जुन और सानिया के परिवार की तरफ से इस इंगेजमेंट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन न्यूली इंगेज्ड कपल को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
अर्जुन तेंदुलकर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन खुद भी एक क्रिकेटर हैं और खेल के मैदान में अपने पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। हालांकि सानिया चंडोक के बारे में लोग कम ही जानते हैं। भले ही सानिया अपने मंगेतर अर्जुन और होने वाले सास ससुर और ननद सारा की तरह पब्लिक फिगर ना हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सानिया किसी से कम है। बता दें कि सानिया चंडोक मुंबई की नाम चीन और वेल्थी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वह देश के नामी बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। जिनका बिजनेस ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। सानिया के दादा रवि घई ग्रेविस हॉस्पिटिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं। वो इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और एक लो कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी के मालिक हैं। ग्रेविस ग्रुप के तहत जो बिजनेस हैं उनमें हॉस्पिटलिटी सेक्टर में मुंबई स्थित इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल के अलावा ब्रूकलिन क्रीमरी से लेकर बास्किन रॉबिंस जैसे आइसक्रीम ब्रांड भी शामिल हैं।
ब्रूक कलिन क्रीमरी की स्थापना साल 2016 में रवि घई के पोते शिवान घई ने की थी। तो वहीं इंटरनेशनल आइसक्रीम ब्रांड बास्किन रबिंस की भारत में फ्रेंचाइजी ग्रेविस ग्रुप के पास ही है। जानकारी के लिए बता दें कि रवि घई के पिता इकबाल कृष्ण यानी कि आई के घई ने ही क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड और मुंबई के मरीन ड्राइव पर होटल की शुरुआत की थी। पिता के इस बिजनेस को ही रवि घई ने आगे बढ़ाया और दुनिया के कई देशों तक फैलाया।
वहीं बात करें सानिया चंडोग के बारे में तो सानिया सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल रूप से भी बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। वो मुंबई में एक प्रीमियम पेट सेलूून स्पा और स्टोर मिस्टर पॉस की डायरेक्टर और पार्टनर हैं। वह एक ट्रेन पशु चिकित्सा टेक्ननीशियन हैं और उन्होंने डब्ल्यूबीएस यानी कि वर्ल्ड वेटरनरी सर्विस से एबीसी यानी कि एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम भी पूरा किया है।
सानिया ना सिर्फ बिजनेस फील्ड में अपने स्टार्टअप बिजनेस से सफलता की बुलंदियां छू रही हैं बल्कि वह देखने में भी बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल हैं। होने वाली ननद सारा के साथ सानिया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा है। कहना पड़ेगा कि खूबसूरती के मामले में सानिया सारा को टक्कर देती हैं।
