सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर असफिया खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका मुंबई में एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि असफिया मुंबई में एक दर्दनाक हादसे में अपनी जान गवा बैठी है। इस घटना की जानकारी मशहूर क्रिएटर आरिफ गुर्जर जिन्हें लोग आरिफ सारस के भी नाम से जानते हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने असफिया के लिए क्या कुछ कहा है?
दोस्तों जैसा आप लोगों को पता है आसफिया हम लोगों के बीच में नहीं रही। उनका आज मुंबई में एक सड़क हादसे में इंतकाल हो गया। तो उनकी मिट्टी कल इंशाल्लाह जोहर की नमाज के बाद होगी। सलवन जहां उनका गांव है रायबली जिला। आपको बता दें कि असफिया खान सोशल मीडिया की जानीमानी इन्फ्लुएंसरर थी। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोवरर्स थे। लोग उनके वीडियोस, वॉग्स और उनकी सादगी के दीवाने थे।
इसके अलावा असफिया खान पॉलिटिक्स में भी काफी एक्टिव थी। वह उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की बड़ी फैन थी। असफिया खान का पैतृक गांव रायबरेली में है। जहां उन्हें सुपुरदेखा किया जाएगा। इसके अलावा आपको बता दें कि असफिया खान मशहूर क्रिएटर शिवानी कुमारी और किराना सांसद इरा हसन से भी मिल चुकी हैं।
उनके साथ उनके वॉग्स भी शूट किए हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। असफिया के जाने की खबर से फैंस काफी टूट गए हैं। उनके दोस्त और करीबी लोग गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर असफिया के चाहने वाले लगातार उन्हें याद कर रहे हैं और भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा मेरी प्रिय असफिया खान अब हमारे बीच नहीं रही। मुंबई सड़क हादसे ने मेरे प्रिय मित्र को मुझसे छीन लिया। असफिया खान भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें। यह पोस्ट मानसी गुप्ता ने असफिया खान के लिए किया है। इसके अलावा एक तालिब नाम की यूजर ने लिखा मुंबई में एक सड़क हादसे ने असफिया खान को हमसे छीन लिया। उन्हें जन्नत में आला मुकाम दे और घर वालों को सब्र अता फरमाए।
वहीं एक और यूजर ने लिखा, बहन असफिया के इंतकाल की खबर बहुत ही दुखद है। सच मानो तो यकीन ही नहीं हो रहा। अल्लाह बहन को जन्नत नसीब करें और घर वालों को सब्र दे। वहीं एक और यूजर ने लिखा, मुंबई में सड़क हादसे में यकीन नहीं हो रहा। आप चली गई इस दुनिया को छोड़कर।
हालांकि बता दें कि एक्सीडेंट की कुछ वीडियोस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिन्हें कहा जा रहा है कि यह वीडियो असफिया खान के एक्सीडेंट की हैं। जिनमें एक एक्सीडेंटल कार को भी देखा जा सकता है। हालांकि यह वीडियो कितनी सच है कहना मुश्किल है। वेल असफिया की मौत पर उनके फैंस के बीच मातम पसर गया है।
