करिश्मा कपूर के एक्स-पति संजय के निधन की असली वजह का खुलासा।

ना साजिश ना मधुमक्खी का दंक। संजय कपूर के निधन की असली वजह आई सामने। डॉक्टर्स ने बताई किस वजह से गई संजय की जान। मेडिकल रिपोर्ट का हुआ खुलासा तो अब बढ़ेगा परिवार का घमासान। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और दिवंगत बिजनेस टैकून संजय कपूर का निधन 12 जून को हो गया था।

इस दुखद घटना को घटे ऑलमोस्ट 2 महीने पूरे होने को आ रहे हैं। लेकिन आज तक संजय की निधन सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। बीते दिनों ही संजय की मां रानी कपूर ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताया था। साथ ही यह भी शक जताया था कि संजय की निधन किसी की साजिश या षड्यंत्र का हिस्सा हो सकती है। अपने बयान में रानी कपूर ने किसी का नाम नहीं लिया था।

लेकिन उनका बयान सामने आने के बाद लोगों के शक की सुई संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव की तरफ घूम गई थी। रानी कपूर के इन आरोपों ने खूब सनसनी मचाई हुई थी। रानी कपूर की तरह ही लोग भी यह जानना चाह रहे थे कि क्या वाकई 30,000 करोड़ की कंपनी के मालिक संजय कपूर किसी की साजिश का शिकार हुए। क्या पोलो मैच खेलते हुए हार्ट अटैक से संजय की जान चले जाना किसी षड्यंत्र का नतीजा था? तो अब इन सभी सवालों का जवाब आ गया है। यूके पुलिस ने संजय की निधन की वजह का खुलासा करते हुए बताया है कि बिजनेसमैन की निधन अननेचुरल नहीं बल्कि प्राकृतिक कारणों से हुई। ब्रिटेन के कोरोमर कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें लेफ्ट , और हृदय रोग था।

बता दें कि एलवीएच में दिल की बाई ओर की मांसपेशी मोटी हो जाती है जिससे खून पंप करना मुश्किल हो जाता है। यह दिक्कत आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर या दिल पर ज्यादा दबाव पड़ने की वजह से होती है। इसके साथ ही यूके ऑफिसर्स ने अब यह भी साफ कर दिया है कि बिजनेसमैन के निधन को नेचुरल डेथ बताते हुए इस केस की जांच अब बंद कर दी गई है। अब आगे किसी भी तरह की जांच की आवश्यकता नहीं है। जहां एक तरफ संजय कपूर के डेथ केस की जांच अब बंद कर दी गई है, वहीं कपूर परिवार में एक बार फिर कलह देखने को मिल रही है।

घमासान तेज हो गया है। संजय की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रिया कपूर के करीबियों ने रानी कपूर पर निशाना साधा है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद प्रिया के करीबियों का कहना है कि इससे साबित होता है कि कोई गलत हरकत नहीं हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह रिपोर्ट संजय की मां रानी कपूर को कुछ दिन पहले ही दी जा चुकी थी। इसके बावजूद रानी कपूर ने दावा किया कि संजय की हत्या एक अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत की गई। उनका यह दावा बेहद चौंकाने वाला था।

बता दें कि रानी कपूर ने संजय की निधन पर सवाल उठाने के साथ ही कई अन्य सनसनीखेज दावे भी किए थे। रानी कपूर ने सेबी को एक लेटर लिख शिकायत की थी कि संजय की मौत के बाद की परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए उनसे कुछ डॉक्यूमेंट्स पर सिग्नेचर करवाए गए थे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उन्हें संजय की कंपनी और अकाउंट से बेदखल कर दिया गया है। जिसके बाद संजय की 300 करोड़ की संपत्ति को लेकर उनके परिवार में फिलहाल विवाद छिड़ा हुआ है।

Leave a Comment