एक्टर राजेश कुमार सारा भाई वर्सेस सारा भाई और एक्सक्यूज मी मैडम जैसे चर्चित शोज़ में काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्हें सयारा में देखा गया। आहान पांडे स्टारर इस फिल्म में उन्होंने अनीत पड्डा के किरदार वाणी बत्रा के पिता का किरदार निभाया है।
इस रोल ने उन्हें दोबारा चर्चा में ला दिया मगर इस शोहरत से कुछ समय पहले तक वो भारी आर्थिक दिक्कतों से गुजर रहे थे। उनकी माली हालत इतनी खराब हो गई थी कि एक्टिंग छोड़ खेती-बारी शुरू कर दिया था उन्होंने। 90ज किड्स के लिए राजेश कोई नए चेहरे नहीं है। मगर नई जनरेशन के बीच वो उस एक्टर के रूप में वायरल हुए जो खेती करता है।
राजेश बताते हैं कि कुछ समय पहले वो आर्थिक तंगी और इमोशनल स्ट्रेस से गुजर रहे थे। मेरी सहेली नाम के यूट्यूब चैनल के साथ हुई बातचीत में वह कहते हैं मैं दिवालिया हो गया था। आमदनी पूरी तरह बंद हो गई थी और खर्चा लगातार बढ़ रहे थे। मेरी सारी सेविंग्स खत्म हो गई थी। मैं करीब ₹ करोड़ के कर्ज में चला गया था। राजेश बताते हैं कि वह पैसे नहीं कमा पा रहे थे। इस वजह से उन्होंने एक्टिंग से अलग होने का फैसला लिया। साल 2019 में उन्होंने खेतीबाड़ी तक शुरू कर दी थी। हालांकि इसके जरिए वह इस धारणा को तोड़ना चाहते थे कि किसानी केवल वो लोग चुनते हैं जिन्हें कुछ और नहीं आता।
लोगों की राय बदलने के लिए उन्होंने अपना काम शुरू तो कर दिया मगर चीजें उस तरह से नहीं घटी जैसे उन्होंने प्लान किया था। राजेश ने खेतीबाबारी शुरू ही की थी कि एक के बाद एक दिक्कतें शुरू हो गई। पहले मौसम की मार के कारण उनकी फसल बर्बाद हुई। फिर 2019 से 20 में कोरोना काल आ गया। राजेश अनप्लग्ड से हुई। बातचीत में उन्होंने कहा पैसों के मामले में मेरी हालत बहुत खराब हो गई थी।
लॉकडाउन तक मेरी सारी बचत खत्म हो चुकी थी। मैं पूरी तरह से कंगाल हो गया था। जेब में कुछ भी नहीं बचा था। ऊपर से बड़े-बड़े कर्ज थे जिससे हालत और बिगड़ गए। अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए राजेश ने बनी एंड फैमिली फिल्म से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। इस मूवी के लिए उन्होंने 24 दिनों के लिए यूके जाना था। मगर शूटिंग के दौरान उनके पास बिल्कुल पैसे नहीं थे। क्योंकि उस वक्त उनके अकाउंट में मात्र ₹2500 थे। जिस वजह से वह अपने बच्चों के लिए कुछ नहीं खरीद पाए।
इन 24 दिनों में वह दो बार यूके और इंडिया आए गए। बावजूद इसके वो अपने बच्चों के लिए दो चॉकलेट तक नहीं ला सके। मुश्किल के इस दौर में राजेश को उनके परिवार का पूरा साथ मिला। अब जब सयारा सुपरहिट हो गई तो उनकी लाइफ दोबारा पटरी पर आने लगी। इस फिल्म ने ना केवल बड़े पर्दे पर उनकी वापसी करवाई बल्कि फैंस को भी उनके टैलेंट से दोबारा परिचित करवाया।