अगर माइकल जैक्सन आज जिंदा होते तो दुनिया में उनसे बड़ा सेलिब्रिटी नहीं होता। दुनिया भर में बच्चा-बच्चा माइकल जैक्सन का नाम जानता है। इस बीच माइकल जैक्सन के निधन के 16 साल बाद उनके एक मोजे की नीलामी की गई है। माइकल जैक्सन के पहने हुए एक मोजे के लिए पब्लिक कितनी पागल हुई है, सुनेंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे। माइकल जैक्सन ने अपना यह मोजा 28 साल पहले एक कॉन्सर्ट में चंद मिनटों के लिए पहना था।
इतना पुराना होने की वजह से मोजे में कई दाग लग चुके हैं और इसमें से बदबू भी आ रही है। माइकल जैक्सन का कोई पसंदीदा मोजा नहीं था बल्कि कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद यह मोजा एक स्टेज टेक्नशियन को माइकल जैक्सन के ड्रेसिंग रूम के बाहर पड़ा हुआ मिला था। जब इस मोजे की नीलामी रखी गई तो पब्लिक बोली लगाने के लिए पागल हो गई।
यह नीलामी फ्रांस में हुई जिसकी शुरुआत $3400 से हुई। उम्मीद थी कि यह मोजा $500 तक में बिक जाएगा। लेकिन पब्लिक माइकल का मोजा पाने के लिए झपट पड़ी। एक के बाद एक लोगों ने बोली लगाना शुरू किया और फिर यह मोजा $8000 में बिका।
इसकी नीलामी करने वाले ओरोरो एली ने बताया कि माइकल जैक्सन ने यह मोजा 1986 में हिस्ट्री वर टूर क्वालालमपुरा और फिर 1997 में फ्रांस के नीमेस में हुए कॉन्सर्ट में पहना था। यह गोल्डन ग्लिटर वाला मोजा कुछ समय बाद एक स्टेट टेक्नशियन को माइकल जैक्सन के ड्रेसिंग रूम के पास से मिला था। जिसे उसने संभाल कर रख लिया था। किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन दुनिया के सबसे बेहतरीन सिंगर कहे जाते थे। अपने गाने, मून वॉक, डांसिंग स्टाइल के अलावा माइकल के दुनिया देखने के नजरिए और साइंस को चैलेंज करना भी काफी चर्चा में रहा।
माइकल हमेशा से 150 साल से ज्यादा जीना चाहते थे। इसके लिए वह रोजाना ऑक्सीजन चेंबर में सोते थे और घर पर ही लैबोरेटरी बनवाकर लंबा जीवन जीने के लिए पर्सनल रिसर्च करवाते थे। माइकल का यह भी मानना था कि दुनिया में एक समय ऐसा जरूर आएगा जब मरे हुए लोगों को जिंदा करना साइंस की मदद से पॉसिबल होगा। माइकल के नाम पर 39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।
ऐसे में परिवार वाले माइकल का देह बिना उनके दिमाग के ही दफनाना चाहते थे। हालांकि लोगों के समझाने के बाद परिवार वाले इंतजार करने के लिए राजी हो गए। निधन के ठीक 39 दिन बाद 3 सितंबर 2009 को माइकल का प्राइवेट फ्यूनरल हुआ। जिसमें महज 200 लोग शामिल हुए। माइकल के शव को सोने के ताबूतों में रखकर कंक्रीट में दफना दिया गया।
उन्हें मेकअप आर्टिस्ट ने ठीक उसी तरह तैयार किया जैसे वह परफॉर्मेंस से पहले तैयार हुआ करते थे। माइकल के घर वालों को डर था कि अगर माइकल के शव की लोकेशन डिस्क्लोज़ हो गई तो उनके चाहने वाले कब्र खोदकर उनका शव चुरा सकते हैं। इस कारण उनके शव को रहस्यमई तरीके से दफनाने का फैसला किया गया। हालांकि बाद में माइकल का शव फॉरेस्टन के ग्रेट माइसलियम में दफनाया गया। जहां प्लग गवल, जीन हार्लो, व्ट डिज्नी जैसी कई हस्तियां दफन हैं।