52 साल की उम्र में गीता कपूर ने बसाया घर? दुल्हन के जोड़े में तस्वीरे आई सामने।

लाल सुर्ख जोड़े में दुल्हन बनी गीता मां। 52 की उम्र में की गुपचुप शादी। 16 श्रृंगार कर गीता मां ने दिखाई दिलकश अदाएं। बुढ़ापे में सीक्रेट शादी कर कोरियोग्राफर ने बसाया घर। जी हां, यह वो सवाल और दावे हैं जो इस वक्त इंटरनेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक पूछे और किए जा रहे हैं। 52 साल की उम्र में लाल सुर्ख जोड़े में दुल्हन बनी गीता मां को देखकर हर किसी के होश उड़ते नजर आ रहे हैं।

कोई बुढ़ापे में शादी के दावे करता दिख रहा है तो कोई सीक्रेट शादी के कयास लगा रहा है। बड़े पर्दे की जानीमानी कोरियोग्राफर गीता कपूर को कौन नहीं जानता। टीवी डांस रियलिटी शो जज करने के साथ-साथ बड़े-बड़े स्टार्स को डांस स्टेप सिखाने वाली गीता मां ने अपना सिंगल स्टेटस अपडेट कर लिया है और 52 साल की उम्र में क्या सीक्रेट शादी कर ली है। यह सवाल गीता कपूर उर्फ गीता मां की ब्राइडल पिक्चर्स देखने के बाद हर किसी के ज़हन में आ रहे हैं। तो आपको बताते चले कि मशहूर गीता कपूर ने शादी नहीं की है बल्कि यह उनका लेटेस्ट लुक है। जी हां, 52 की उम्र में अपने ब्राइडल लुक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई गीता कपूर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए ब्राइडल लुक कैरी किया है।

गीता मां लाल रंग का जोड़ा पहने हुए नजर आ रही हैं। दुल्हन की तरह सर गीता मां बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस भी दिख रही हैं। लाल अनारकली सूट, दुपट्टा, माथे पर मांग टीका, गले में हैवी ज्वेलरी, नाक में नथ के साथ-साथ हाथों में खूब सारी चूड़ियां पहने गीता कपूर बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। आप देख सकते हैं कि गोल्डन रंग की चेयर पर महारानी की तरह बैठी हुई गीता कपूर स्वैग से पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा है एक्सपीरियंसिंग स्पेशल डांस का दरबार। अब इन तस्वीरों को देखकर कंफ्यूज होने वाले लाखों फैंस जहां सीक्रेट शादी की बातें बना रहे हैं तो उन्हें अब यह क्लियर हो गया है कि गीता मां शादी नहीं कर रही हैं।

ना ही उन्होंने 52 की उम्र में घर बसाया है बल्कि यह तो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है। दरअसल बता दें कि इन दिनों गीता कपूर सुपर डांस चैप्टर को जज कर रही हैं जो कि Sony टीवी पर आता है और यह ब्राइडल लुक भी इसी शो के स्पेशल एपिसोड के लिए रखा गया है। गौर करने वाली बात है कि गीता कपूर 52 साल की हो चुकी हैं और इस उम्र में भी कुंवारी हैं। सिंगल होकर कोरियोग्राफर अपनी बेस्ट और लग्जरी लाइफ भी जीती हैं।

जी हां, दावे किए जाते हैं कि गीता कपूर ने शादी से तौबा करते हुए ता उम्र कुंवारे रहने का फैसला लिया था और आज तक गीता मां इसी बात पर कायम है।

Leave a Comment