एक फेक वीडियो ने बर्बाद की एक्ट्रेस की जिंदगी। एक्टिंग शो साध्वी बनी प्रियंका पंडित। वृंदावन की गलियों में अकेले कर रही है गुजारा। चमकधमक छोड़ शांति की राह पर प्रियंका। ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध बाहर से और बड़े पर्दे से जितनी अच्छी दिखती है, कई बार हकीकत उससे बिल्कुल उल्टी नजर आती है। शोहरत, तालियां और कैमरे की रोशनी के पीछे अक्सर एक अंधेरा भी होता है जिसमें , अफवाहें और बनते बिगड़ते रिश्ते शामिल होते हैं।

कुछ सितारे इस तूफान में बह जाते हैं तो कुछ खुद को समेट कर फिर से खड़े होने की हिम्मत जुटाते हैं। इसी चकाचौंध ने एक हसीना की जिंदगी तबाह करके रख दी। बात इतनी बढ़ गई कि उस हसीना ने एक्टिंग छोड़ साध्वी बनने का फैसला ले लिया। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया पंडित के बारे में। वही एक्ट्रेस जिनके एक फेक वीडियो ने उनका पूरा करियर खराब कर दिया था।

इस विवाद के बाद प्रियंका का मोह इंडस्ट्री से कुछ यूं भंग हुआ कि उन्होंने हमेशा के लिए एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया और भगवान की भक्ति में लीन हो गई। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह कृष्ण भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही हैं।
उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए गुड बाय कह दिया और साध्वी बन गई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका पंडित भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा रह चुकी हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने वाली प्रियंका ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपना नाम बनाया था। लेकिन एक एमएमएस ने उनका पूरा करियर खत्म कर दिया। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस का उनके बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो लीक हो गया था। जिसके बाद से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

इस वीडियो के लीक होने के बाद से ही प्रियंका को इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया था। इस घटना के बाद एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ का सबसे बड़ा फैसला ले लिया था। प्रियंका एक्टिंग और सब कुछ छोड़कर साध्वी बन गई। वहीं वह इंडस्ट्री से गायब हो गई और कृष्ण भक्ति में लीन हो गई। प्रियंका प्रेमानंद महाराज की भक्त हैं।
बीते दिनों ही ऐसी खबरें आई थी कि एक्ट्रेस ने वृंदावन में ही गुपचुप शादी कर ली है और अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत कर चुकी हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति के साथ की तस्वीर Instagram पर शेयर की थी। हालांकि अभी तक उन्होंने अपने पति की फोटो रिवील नहीं की है। भले ही एक्टिंग से प्रियंका ने दूरी बनाई हुई हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही मथुरा वृंदावन की वीडियोस और तस्वीरें भी आए दिन शेयर करती रहती हैं।
